scorecardresearch
 
Advertisement
हॉलीवुड

ड्रग्स एडिक्शन ने मौत तक पहुंचाया, कोमा से कैसे लौटा ख‍िलाड़ी, राज खोलेगी डॉक्यूमेंट्री

Lamar Odom
  • 1/8

नेटफ्लिक्स पर NBA स्टार लमार ओडम की लाइफ पर एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज हुई है. इसमें उनकी जिंदगी से जुड़े हर पहलू को दर्शाया गया है. लमार के स्टारडम से लेकर उनके ड्रग एडिक्शन, हार्ट अटैक और मैरिज लाइफ, हर चीज इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाई गई है. 

Photo: AFP

Lamar Odom
  • 2/8

लमार ओडम की जिंदगी किसी चमत्कार से कम नहीं है. उन्हें ड्रग एडिक्शन के कारण छह बार हार्ट अटैक आ चुका है. इस वजह से वो कोमा में भी जा चुके हैं. ड्रग ओवरडोज के चलते उन्हें 12 बार स्ट्रोक आया है. लमार किडनी फेलियर का दर्द भी झेल चुके हैं. 

Photo: AFP

Lamar Odom
  • 3/8

लमार ओडम की जिंदगी में कई ऐसे मौके आए, जब लोगों को लगने लगा कि वो बच नहीं सकेंगे. मगर भगवान के चमत्कार ने उन्हें अभी तक बचाए रखा. खुद NBA स्टार अभी मान चुके हैं कि वो बेहद लकी हैं कि इतने स्ट्रोक और हार्ट अटैक के बावजूद जिंदा हैं. 

Photo: AFP

Advertisement
Lamar Odom with ex wife Khloe Kardashian
  • 4/8

लमार ओडम सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर क्लोई कार्दशियन के एक्स हसबैंड भी हैं. उन्हें ड्रग ओवरडोज के दौरान संभाले रखने में क्लोई का बहुत बड़ा हाथ रहा है. दोनों की शादी 2009 में हुई थी, मगर NBA स्टार की बुरी लत की वजह से वो अंत में जाकर टूट गई. 

Photo: Getty Images

Lamar Odom
  • 5/8

लमार ओडम की डॉक्यूमेंट्री 'अनटोल्ड: द डेथ एंड लाइफ ऑफ लमार ओडम' Untold: The Death & Life of Lamar Odom में उनकी पूरी ड्रग्स एडिक्शन जर्नी दिखाई गई है. अक्टूबर 2015 उनके लिए सबसे मुश्किल समय था. इस दौरान उन्हें एक ऐसा अटैक आया था, जिसकी वजह से वो काफी समय तक अस्पताल में भर्ती रहे. लमार को कोकेन ओवरडोज हुआ था. 

Photo: Screengrab

Lamar Odom with Khloe kardashian
  • 6/8

उसी दौरान लमार और क्लोई का डिवोर्स केस भी चल रहा था. NBA स्टार के ड्रग ओवरडोज की आदत ने क्लोई को उनसे अलग होने पर मजबूर किया था. मगर जब अक्टूबर 2015 में लमार जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे, तब क्लोई ने अपना तलाक रोककर उनके साथ रहने का फैसला किया. 

Photo: Getty Images

Lamar Odom and Khloe kardashian
  • 7/8

क्लोई ने करीब एक साल तक लमार की देखभाल की. वो महीनों तक उनके साथ अस्पताल में भी थीं. मगर फिर दोनों को अलग होना ही पड़ा. उनका तलाक दिसंबर 2016 में जाकर फाइनल हुआ. लमार ने स्वीकार भी किया था कि उन्होंने क्लोई से कई बार झूठ कहा और धोखा दिया कि वो ड्रग्स छोड़ देंगे. बास्केटबॉल प्लेयर ने अपने बर्ताव पर क्लोई से माफी भी मांगी.

Photo: AFP

Lamar Odom
  • 8/8

लमार ओडम की लाइफ हमें कई बातें सिखाती है कि कैसे ड्रग ओवरडोज ना सिर्फ आपकी जिंदगी को पूरी तरह खराब कर सकती है. बल्कि आपके परिवार और चाहने वालों को भी बर्बाद कर सकती है. 'अनटोल्ड: द डेथ एंड लाइफ ऑफ लमार ओडम' डॉक्यूमेंट्री 31 मार्च 2026 से स्ट्रीम होना शुरू हुई है.  

Photo: ITG

Advertisement
Advertisement