बॉलीवुड डीवा सोनम कपूर ने 29 मार्च को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था. उन्हें इस बार भी बेबी बॉय हुआ है.
Photo: Instagram @sonamkapoor
अब सोनम दो बेटों की मां हैं. सोनम की बहन रिया कपूर ने अपने भांजे की पहली झलक दुनिया को दिखाई है.
Photo: Instagram @sonamkapoor
रिया ने सोनम के लिटिल स्टार की क्यूट फोटो शेयर की है. उन्होंने नन्हे राजकुमार को अपनी गोद में पकड़ा हुआ है.
Photo: Instagram @rheakapoor
वो न्यूबॉर्न बेबी को टकटकी लगाए देख रही हैं. रिया ने मास्क पहना हुआ है. फोटो में बेबी का चेहरा नहीं दिखा है.
Photo: Instagram @sonamkapoor
नन्हे राजकुमार की बस एक झलक देखने को मिलती है. उसे कपड़े से लपेटा हुआ है. वो भी अपनी मौसी को निहार रहा है.
Photo: Instagram @sonamkapoor
रिया ने कैप्शन में लिखा- आपको बस प्यार की जरूरत है. लेकिन सोनम कपूर के केस में प्यार के साथ सुपर मां होने की ताकत भी चाहिए.
Photo: Instagram @sonamkapoor
रिया मासी लाइफ को एंजॉय कर रही हैं. सोनम को फैंस बधाई दे रहे हैं. अभी तक एक्ट्रेस ने अपने पहले बेटे वायु का फेस रिवील भी नहीं किया है.
Photo: Instagram @sonamkapoor