scorecardresearch
 
Advertisement
हॉलीवुड

बचपन में मुंडवाया सिर, हिजाब नहीं पहना तो देश से निकाला, कहां है ये ईरानी एक्ट्रेस

Golshifteh Farahani
  • 1/8

ईरान में इन दिनों जंग के हालात हैं. वहां अमेरिका-इजरायल हमले कर रहे हैं. इस हमले में इस्लाम रिपब्लिक के लीडर अली खामेनेई की मौत हुई, जिससे वहां की जनता में अलग खुशी देखी गई. ईरान की महिलाओं को बिना हिजाब पहने खामेनेई की मौत का जश्न मनाते देखा गया. ईरान में महिलाओं ने उनके राज में काफी कुछ सहा था. कई औरतों को अपना देश छोड़कर किसी दूसरे देश में जाना पड़ा और वहां अपना करियर बनाने पर मजबूर हुईं. 

Photo: AP

Golshifteh Farahani
  • 2/8

ईरान में जन्मी हॉलीवुड एक्ट्रेस गोलशिफ्तेह फरहानी को भी वहां की इस्लाम रिपब्लिक के कारण अपना देश छोड़कर फ्रांस में शिफ्ट होना पड़ा. गोलशिफ्तेह आज के समय में काफी सारी ईरानी फिल्मों में भी काम करती हैं और अक्सर अपने देश के लोगों के लिए खड़ी होती नजर आती हैं.

Photo: AP

Golshifteh Farahani
  • 3/8

गोलशिफ्तेह को कई मौकों पर ईरान में बिताए अपने मुश्किल वक्त और बचपन के बारे में बात करता सुना गया है. एक्ट्रेस ने बताया है कि कैसे ईरान में एक औरत बनकर रहना उनके लिए कितना मुश्किल था. गोलशिफ्तेह का जन्म 1983 में हुआ था, जब इस्लाम रिपब्लिक को ईरान में आए सिर्फ 4 साल हुए थे. एक्ट्रेस ने 'Le Monde' को दिए एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि कैसे उन्होंने बचपन से ही अपने आसपास युद्ध का माहौल देखा है. 

Photo: AP

Advertisement
Golshifteh Farahani
  • 4/8

गोलशिफ्तेह ने कहा था कि उनका शुरुआती बचपन ज्यादातर बमों और सायरनों के शोर के बीच बीता. उनके माता-पिता की आंखों में हर समय डर रहता था. उन्होंने तेहरान में अपनी गली में घरों को तबाह होते देखा. एक्ट्रेस ने जिंदगी को समझने से पहले ही मौत को एक्सपीरियंस किया. गोलशिफ्तेह ने हॉलीवुड रिपोर्टर से एक बार ये भी कहा था कि वो बचपन में अपने बाल शेव करा लेती थीं, ताकि बाहर जाकर लड़कों के साथ खेल सकें. उन्हें अपने देश में साइकल चलाने के लिए अपनी पहचान कुर्बान करनी पड़ी. 

Photo: Instagram @golfarahani

Golshifteh Farahani
  • 5/8

गोलशिफ्तेह ने इसी बातचीत में ये भी खुलासा किया कि उन्हें क्यों अपना देश ईरान छोड़ना पड़ा. एक्ट्रेस ने साल 2008 में हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म 'बॉडी ऑफ लाइज' में काम किया था. ये उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट था. लेकिन फिल्म में हिजाब ना पहनने की वजह से वो अपने लोगों के निशाने पर आ गईं और फिर उन्हें अपना देश छोड़ना पड़ा. 

Photo: Instagram @golfarahani

Golshifteh Farahani
  • 6/8

गोलशिफ्तेह ने ये भी खुलासा किया था कि वो पहले ईरानी फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थीं. मगर तभी फिल्म 'Reading Lolita in Tehran' की स्क्रिप्ट पढ़कर उनके होश उड़ गए. वो उसकी कहानी सुनकर रो पड़ीं. 

Photo: Instagram @golfarahani

golshifteh farahani
  • 7/8

इस ईरानी फिल्म के बाद से उनके मन में इसे बनाने का ख्याल आया. ये फिल्म भी उनके हाथ बहुत सही टाइम पर लगी, क्योंकि तब ईरान में औरतों के अधिकारों की मुहिम चल रही थी. फिल्म एक टीचर की सच्ची कहानी है, जो गुप्त रूप से अपनी लड़कियों को बुलाती है और उनसे उन पश्चिमी किताबों को पढ़वाती है जो वहां ईरान में पढ़ना मना है.

Photo: Instagram @golfarahani

Golshifteh Farahani
  • 8/8

गोलशिफ्तेह फरहानी को आज के समय में लोग मार्वेल वाले क्रिस हेमस्वर्थ की नेटफ्लिक्स फिल्म 'एक्सट्रैक्शन' से जानते हैं. फिल्म में उनका बेहद जरूरी रोल था, जिसमें उन्हें एक्शन करते हुए भी देखा गया था.

Photo: Instagram @golfarahani

Advertisement
Advertisement