scorecardresearch
 
Advertisement
भोजपुरी

9 साल लिवइन में रही एक्ट्रेस, बी-ग्रेड मूवी करके चलाया घर, छलका दर्द

मोनालिसा
  • 1/8

मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जो अब छोटे पर्दे पर भी एक्टिव हैं. भोजपुरी सिनेमा से निकलकर टीवी तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं रहा. मोनालिसा ने अपने रिलेशनशिप और जिंदगी में आई कठिन परिस्थितियों पर बात की है. 
 

मोनालिसा
  • 2/8

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में मोनालिसा ने कहा कि मैं और विक्रांत रिलेशनशिप में आने के 3 महीने बाद एक ही घर में शिफ्ट हो गए थे. 2008 से हम लिवइन में रहे और 2017 में हमारी शादी हुई. करीब हम 9 साल तक लिवइन में रहे थे. 
 

मोनालिसा
  • 3/8

मोनालिसा ने कहा कि जब मेरा और विक्रांत का रिलेशन शुरू हुआ, तो डायरेक्टर को जलन होने लगी थी. वो परेशान करने के लिए हमारी शिफ्ट बदल देता था. 

Advertisement
मोनालिसा
  • 4/8

एक्ट्रेस ने कहा जब हम साथ रहते थे, तो काफी मुश्किलें झेलनी पड़ीं. कभी मेरे पास काम होता था. वो घर पर खाली बैठता था. कभी उसके पास काम होता था, तो मैं घर पर खाली बैठती थी. 

मोनालिसा
  • 5/8

जब मैंने बिग बॉस किया, तो उसके बाद मेरी जिंदगी बदली. मैं बहुत वक्त से टीवी पर शिफ्ट होने का ट्रॉइ कर रही थी. मुझे टीवी पर काम करने का मौका बिग बॉस से मिला. शो के बाद मेरा अच्छा समय शुरू हुआ.  

मोनालिसा
  • 6/8

मोनालिसा कहती हैं कि भोजपुरी सिनेमा में हीरोज का पेमेंट ज्यादा होता है. मैं साल में 12-13 फिल्में कर रही थी. वहां की मूवीज का ज्यादा बजट नहीं होता था, तो पैसों को लेकर दिक्कतें आती रहती थीं. 

मोनालिसा
  • 7/8

अभी भी हमारी लाइफ स्टेबल नहीं है. पर हां अभी ठीक-ठीक जिंदगी चल रही है. पानी-बिजली की दिक्कत नहीं है.
 

मोनालिसा
  • 8/8

मोनालिसा ने ये भी खुलासा कि बी-ग्रेड मूवीज में इंटीमेट सीन्स के दौरान एक-दो बार हीरोज ने उनका फायदा भी उठाया है. 
 

PHOTOS: Instagram @aslimonalisa

Advertisement
Advertisement