scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

OTT Release This Week: 'एस्पिरेंट्स' के नए सीजन से 'ताज स्टोरी' तक, ये फिल्में-सीरीज देंगी OTT पर थ्रिलिंग एक्सपीरियंस

परेश रावल और नवीन कस्तूरिया
  • 1/8

OTT पर हर हफ्ते कोई ना कोई ऐसा कंटेंट जरूर आता है, जो लोगों को अपनी सीट से बांधे रखने का काम जबरदस्त तरीके से करता है. इस हफ्ते भी कई सारी फिल्में और वेब सीरीज आई हैं, जो एंटरटेनमेंट का फुल डोज देंगी. इन फिल्मों में खूब सारा ड्रामा और थ्रिल भरा होगा, जो देखने में आपको भी मजा आएगा. चलिए एक बार इस लिस्ट पर नजर डालते हैं.

परेश रावल
  • 2/8

परेश रावल की सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल हिंदी फिल्म 'द ताज स्टोरी' फाइनली ओटीटी प्लेटफॉर्म Lionsgate play पर आ चुकी है. ये फिल्म 31 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुई थी, जो अब करीब चार महीने बाद घर पर देखी जा सकेगी. ये एक कोर्ट-रूम ड्रामा फिल्म है जिसकी कहानी एक टूर गाइड की है, जो ताज महल को एक हिंदू मंदिर साबित करने के लिए केस लड़ता है. 

 

एस्पिरेंट्स सीजन 3
  • 3/8

TVF की पॉपुलर वेब सीरीज एस्पिरेंट्स का नया सीजन आ चुका है. एक्टर नवीर कस्तूरिया DM अभिलाश बनतक एक बार फिर लौट आए हैं. हालांकि इस बार उनके सामने और नई चुनौतियां हैं, जिनका उन्हें फिर से सामना करना होगा. उनका हौंसला और हिम्मत बढ़ाने उनके साथी गौरी, दीपा और एसके साथ तो होंगे, मगर उनके रिश्तों में भी थोड़े बदलाव नजर आएंगे. ये सीरीज आप अमेजॉन प्राइम पर देख सकते हैं.

Advertisement
संकल्प
  • 4/8

नाना पाटेकर और डायरेक्टर प्रकाश झा की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है. इस बार वो नई पॉलिटिकल-ड्रामा सीरीज 'संकल्प' लेकर आए हैं. ये नाना पाटेकर की भी डेब्यू ओटीटी सीरीज है. इसमें जीशान आयूब, संजय कपूर, कुब्रा सैत और नीरज काबी जैसे एक्टर्स शामिल हैं. आप इसे अमेजॉन प्राइम पर फ्री में देख सकते हैं.

जूटोपिया 2
  • 5/8

डिज्नी की सबसे सफल फैमिली-कॉमेडी एनिमेटेड फिल्म 'जूटोपिया 2' फाइनली ओटीटी पर आ चुकी है. जूडी और निक की कहानी इस सीक्वल में नया मोड़ ले चुकी है, जिसमें उनके साथ कई और साथी भी जुड़ गए हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया था. इंडिया में भी इसे खूब पसंद किया गया क्योंकि श्रद्धा कपूर ने इसमें अपनी आवाज दी थी. आप इस फिल्म को कई अलग-अलग भाषाओं में जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे.

'वन पीस' लाइव एक्शन सीजन 2
  • 6/8

नेटफ्लिक्स पर One Piece का लाइव-एक्शन वर्जन, जिसे Eiichiro Oda ने बनाया है वो आखिरकार OTT पर आ गया है. इस सीरीज में Iñaki Godoy ने Monkey D. Luffy का रोल किया है. कहानी Straw Hat Pirates की है – ये लोग समुद्र में घूमते हैं और One Piece नाम के उस लेजेंडरी खजाने की तलाश करते हैं. शो की शुरुआत 10 मार्च 2026 को हुई है.

फंकी
  • 7/8

तेलुगू स्टार विश्वाक सेन की नई फिल्म 'फंकी' अब नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो उतनी खास नहीं चली थी, मगर इसे ओटीटी पर अच्छी ऑडियंस मिल सकती है. कॉमेडी-ड्रामा और रोमांटिक फिल्में देखने वाले लोगों को विश्वाक की ये फिल्म पसंद आ सकती है.

फैंटम लॉयर
  • 8/8

कोरियन-ड्रामा देखने वालों के लिए इस हफ्ते नई वेब सीरीज 'फैंटम लॉयर' आई है, जो एक कोर्ट-रूम ड्रामा है. कहानी एक ऐसी इंसान की है जो बहुत समय बाद वकील बन पाया है. सियोल के सेओचो इलाके में नाम कमाना चाहता है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Advertisement
Advertisement