scorecardresearch
 

Toxic Teaser: यश ने 'टॉक्स‍िक लेडीज' के साथ रिलीज किया टीजर, दी वार्न‍िंग- बच्चों को दूर रखना

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का नया टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें तेज एक्शन और बोल्ड सीन देखने को मिल रहे हैं. फिल्म में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस की फौज भी नजर आएंगी.

Advertisement
X
टॉक्सिक टीजर रिलीज (Photo: Screengrab)
टॉक्सिक टीजर रिलीज (Photo: Screengrab)

इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं. साउथ सिनेमा के रॉकिंग स्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक का नया टीजर रिलीज कर दिया गया है. 1 मिनट 41 सेकेंड के टीजर में खतरनाक एक्शन और बोल्डनेस की भरमार देखने को मिल रही है. टीजर के साथ फिल्म की लेडी स्टार कास्ट की पहली झलक भी रिवील की गई है. आइए जानते हैं कि रॉकिंग स्टार यश की फिल्म का टीजर है कैसा. 

टॉक्सिक टीजर रिलीज 
टॉक्सिक के टीजर ने दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट पैदा कर दिया है. टीजर में यश की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, तेज रफ्तार एक्शन और डार्क माहौल इसे एक नॉर्मल गैंगस्टर फिल्म से अलग बनाते हैं. टीजर में हीरो पारंपरिक नहीं, बल्कि रहस्यमयी और खतरनाक नजर आता है. यश “राया” के किरदार में ऐसे नजर आते हैं, जैसे वो कानून और अराजकता दोनों के बीच खड़े हों.

टॉक्सिक के टीजर में महिला किरदारों की मौजूदगी भी चर्चा में रही है, जिससे हिंट मिलता है कि फिल्म सिर्फ यश-केंद्रित नहीं, बल्कि एक बड़े एन्सेम्बल की कहानी हो सकती है. बोल्ड विजुअल्स और तेज बैकग्राउंड स्कोर ने इसकी ग्रैंडनेस को और बढ़ाया है. वीडियो में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अपने किलर अंदाज से फैन्स का ध्यान खींचती दिखीं.  टीजर में बच्चों को इससे दूर रखने की वॉर्निंग भी दी गई है.   

Advertisement

यहां देखें टीजर

क्या बोलती है पब्लिक?
टॉक्सिक के टीजर में एक्शन और कहानी से ज्यादा बोल्ड सीन देखने को मिले. डेढ़ मिनट के टीजर में कहानी के नाम पर सिर्फ और सिर्फ इंटीमेसी और किसिंग सीन दिखाए गए, जिससे फैन्स काफी निराश लगे. एक ने लिखा कि क्रिंज टीजर. अन्य फैन ने लिखा कि नॉटी डैडी. कई ने कहा कि फिल्म कम और बोल्ड शो ज्यादा लग रहा है. वहीं कई फैन्स यश की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं. टीजर में कुछ फैन्स ने रुक्मिणी के के लुक और एक्टिंग की तारीफ की. 

फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, जिसका फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement