scorecardresearch
 

रवीना ने पकड़ा अक्षय का कॉलर, पूछा- 20 साल से कहां थे तुम? खुल गया वेलकम 3 सीन के पीछे का राज

'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार और रवीना टंडन के '20 साल से कहां थे तुम' वाले सीन पर राइटर फरहाद सामजी ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि कैसे शूटिंग के दौरान ये आइडिया आया और थिएटर में दर्शकों ने सीटियां बजा दीं.

Advertisement
X
अक्षय-रवीना के सीन का सीक्रेट क्या? (Photo: Screengrab)
अक्षय-रवीना के सीन का सीक्रेट क्या? (Photo: Screengrab)

'वेलकम टू द जंगल' फिल्म में अक्षय कुमार और रवीना की सालों बाद काम किया. मोहरा फिल्म से ही दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता रहा है. लेकिन अफेयर और सगाई टूटने की चर्चा के बाद से इन्होंने कभी साथ काम नहीं किया. ऐसे में अहमद खान की डायरेक्टेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में जब इनकी जोड़ी बनी तो फैंस ने थियेटर में खूब सीटियां मारीं.

खासकर रवीना का अक्षय के कॉलर को पकड़कर कहना कि- 20 साल से कहां थे तुम, दर्शकों के बीच खूब हिट हुआ. इस पर अब फिल्म के डायलॉग राइटर फरहाद सामजी ने रिएक्ट किया है. उन्होंने बताया कि इस सीन का आइडिया कैसे आया था.  

आइकॉनिक बना अक्षय-रवीना का सीन

सिद्धार्थ कनन से बातचीत में फरहाद ने कहा कि जब कास्टिंग शुरू हुई थी तब हमारा ये क्राइटेरिया नहीं था कि रवीना-अक्षय को साथ लाते हैं. वो जब कास्टिंग हो गई उसके बाद मैंने ध्यान दिया और सोचा कि चलो वो मेटा और नॉस्टैल्जिया वाला रेफ्रेंस लेकर आते हैं. तो रवीना फिल्म में बहुत सीरियस कैरेक्टर प्ले कर रही हैं, वो एक गांव की बेचारी विधवा औरत का किरदार निभा रही हैं.

'उसकी बच्ची का प्रॉब्लम है, उसके पति के मारा गया है. तो वो जब गांव में सब लोगों को देखती है तो उसके अंदर की दुहाई बाहर निकलती है कि इतने सालों बाद आए तुम लोग. पहले ये हमारी सोच थी.' 

Advertisement

इसके बाद फरहाद ने आगे समझाते हुए बताया कि फिल्म करते हुए कैसे अक्षय-रवीना के सीक्वेंस चेंज हुए. क्रिएटिव लिबर्टी लेते हुए उन्होंने ये दिमाग शूटिंग के दौरान लगाया. उन्होंने कहा- वो बाद में हमने डाला कि रवीना जाती हैं और अक्षय का कॉलर पकड़ के खींचती हैं. फिर कहती हैं कि '20 साल से कहां थे तुम'. 

फैंस ने मारी सीटी

फरहाद ने आगे बताया कि वो सीन ऐसा फटा है कि मानों पूरा थियेटर स्टेडियम बन गया. हंस रहे थे सब लोग. सबको पता चल गया. मैंने तो अपने नैरेशन में मोहरा फिल्म का म्यूजिक भी बैकग्राउंड में डाला था. ताकी सीन का मजा और बढ़ सके, पंच बने. यही तो मजा है. अगर आपको दो रिलेटेड लोग- अक्षय और रवीना जैसे मिल जाते हैं, तो क्यों नहीं. वैसे भी वो दोनों बहुत स्पोर्टी हैं. वो खुद मना नहीं करते, कहते हैं- चलो करते हैं.

वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस पर 170 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है. फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन के अलावा 30 और सितारों की फौज है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement