scorecardresearch
 

'हज के बाद बदली फराह', धर्म की वजह से टूटी विंदू दारा सिंह की पहली शादी, पिता ने कहा था- हिंदू-मुस्लिम रिश्ता मुश्किल

विंदू दारा सिंह ने फराह नाज संग पहली शादी टूटने की वजह धर्म को लेकर हुए मतभेदों को बताया. विंदू ने बेटे की परवरिश की तारीफ की. उन्होंने कहा कि उनका बेटा सभी धर्मों का सम्मान करता है.

Advertisement
X
तलाक पर बोले विंदू दारा सिंह (Photo: ITG)
तलाक पर बोले विंदू दारा सिंह (Photo: ITG)

एक्टर और टीवी पर्सनैलिटी विंदू दारा सिंह ने 2 शादियां कीं. उनकी पहली शादी एक्ट्रेस फराह नाज संग हुई थी. लेकिन उनका ये रिश्ता नहीं चला. उनकी हैप्पी मैरिड लाइफ में धर्म की दीवार आ गई थी. पति-पत्नी के बीच मतभेद होने लगे. विंदू ने फराह संग शादी, बेटा और तलाक को लेकर बात की है.

क्यों हुआ था विंदू का तलाक?
बिंदास बोल पॉडकास्ट में विंदू ने अपनी लवलाइफ पर बात की. फराह नाज संग शादी टूटने की उन्होंने वजह बताई. उनसे पूछा गया, क्या हज करने के बाद वो बदल गई थीं? इस पर हामी भरते हुए विंदू ने कहा- हां, वो हज करने के बाद चेंज हो गई थीं. वहां से आने के बाद उन्होंने पूरी तरह से इस्लाम धर्म को अपनाने के बारे में सोच लिया था. वो हिंदू धर्म नहीं मानती थीं. हमारे बीच धर्म को लेकर कोई सिस्टम नहीं था. मैं भी पूजा पाठ वाला नहीं था.

''लेकिन जब वो हज से आईं तो बदल गईं. हमारे बीच टकराव होने लगे. पहले प्यार से शादी हुई थी, अब गड़बड़ होने लगी थी. हमारी शादी सालों तक चली, फिर तलाक हो गया. हमारा एक अद्भुत बेटा है. उसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार रहूंगा. वो शानदार मां हैं. उन्होंने बेटे को अच्छी परवरिश दी है. बेटा सभी धर्मों को मानता है. वो मेरे जैसा है.

Advertisement

शादी में हुई गड़बड़ पर विंदू ने कहा- लोग कहते हैं हिंदू-मुस्लिम के बीच शादी नहीं होनी चाहिए. हमारे बड़े बुजुर्ग भी यही कहते हैं. मेरे पिताजी और बाकी लोग भी ये कहते हैं. मेरे हिसाब से हम जितने भी लोग इंडिया में हैं, सभी हिंदू धर्म से निकले हैं. मुस्लिम धर्म था ही नहीं. जब मुगल आए उन्होंने तलवार रखकर कहा या तो मर जाओ या फिर कंवर्ट हो जाओ. सबको तब कंवर्ट होना ही पड़ा. लेकिन जैसे ही मुगल गए सभी लोग हिंदू धर्म में लौटे. जिन्हें लगता था हिंदू धर्म में उनके साथ भेदभाव हुआ, वो मुस्लिम धर्म में बने रहे. कई गरीबों को उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर क्रिश्चियन बनाया जाता है.

फराह की बात करें तो वो सालों पहले शोबिज छोड़ चुकी हैं. वो लाइमलाइट से दूर रहती हैं. धर्म की राह पर चलती हैं. फराह पैप्स या मीडिया को अवॉइड कर सिंपल लाइफ जी रही हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement