बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर जोरदार निशाना साधा है. रामलीला मैदान में उन्होंने महाभारत के शकुनी के पासे का जिक्र करते हुए चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए. तेजस्वी ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए कुरुक्षेत्र जैसी लड़ाई लड़नी पड़ रही है, जहां राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ बेईमानी का खेल खेला जा रहा है.