scorecardresearch
 

मार्वेल एक्टर संग विम्बलडन फाइनल देखने पहुंचीं उर्वशी रौतेला, फैंस बोले- छोड़ दो उसे

उर्वशी रौतेला बीते दिन विम्बलडन के फाइनल में पहुंचीं, जहां उन्हें मार्वेल में लोकी का किरदार निभाने वाले टॉम हिडलस्टन संग देखा गया. इस मुलाकात का वीडियो भी एक्ट्रेस ने शेयर किया, जिसपर वो बिना वजह ट्रोल हो गईं.

Advertisement
X
हॉलीवुड एक्टर संग उर्वशी रौतेला (Photo: Instagram @urvashirautela)
हॉलीवुड एक्टर संग उर्वशी रौतेला (Photo: Instagram @urvashirautela)

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला काफी लग्जरी वाली जिंदगी जीती हैं. इसकी झलक वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दिखाती रहती हैं. दुनिया के हर बड़े इवेंट में उर्वशी की मौजूदगी नजर आती है. हाल ही में वो लंदन में विम्बलडन मैच देखने भी पहुंचीं. एक्ट्रेस टूर्नामेंट के फाइनल में थीं, जहां उनकी मुलाकात हॉलीवुड स्टार टॉम हिडलस्टन से हुई. 

टॉम हिडस्टन मार्वेल की फिल्मों में लोकी का किरदार निभाते हैं. इंडिया में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. ऐसे में जब उर्वशी रौतेला संग उनकी मुलाकात हुई, तो लोग इसे नोटिस करने से नहीं चूक पाए. 

मार्वेल एक्टर से मिलीं उर्वशी

विम्बलडन फिनाले में उर्वशी रौतेला ने येलो कलर का आउटफिट पहना था, उनके हाथ में टेनिस बॉल जैसी कोई चीज थी. वहीं टॉम ब्लू-डेनिम सूट में डैशिंग दिख रहे थे. दोनों के बीच कुछ बातचीत चल रही थी, जिसमें एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं था. उर्वशी टॉम से कुछ कह रही थीं, जिसे एक्टर भी पूरा ध्यान लगाकर सुन रहे थे. अंत में दोनों अपने-अपने रास्ते चले गए. हालांकि उर्वशी को इसके लिए भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. 

क्यों ट्रोल हो गईं उर्वशी रौतेला?

कई लोगों ने उर्वशी की इस बात पर खिल्ली उड़ाई कि एक्टर उनसे बात करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे, मगर तब भी वो बात किए जा रही हैं. कुछ का कहना है कि टॉम, उर्वशी से भागने की कोशिश कर रहे थे. एक यूजर ने तो ये तक कह दिया कि मार्वेल एक्टर उर्वशी रौतेला संग चलने में असहज महसूस कर रहे थे. 

Advertisement

उर्वशी रौतेला ने इस पूरी मीटिंग को अपनी पोस्ट में काफी खास बताया था. उन्होंने विम्बलडन फाइनल में बिताए अपने दिन पर लिखा- एक ऐसा यादगार शाम, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. विंबलडन 2026 के फाइनल में जैनिक सिनर और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच शानदार मुकाबला देखने का मौका मिला. दुनिया के सबसे आइकॉनिक टेनिस स्टेज पर ये मैच जज्बे, स्ट्रगल और शानदार गेम का शानदार उदाहरण था.  जैनिक सिनर को इस शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई और दोनों खिलाड़ियों को लाखों लोगों को प्रेरित करने के लिए सलाम. इस खूबसूरत दोपहर को एक्टर टॉम हिडलस्टन के साथ बिताना भी एक बेहद खास एक्सपीरियंस रहा. 

बात करें उर्वशी रौतेला के वर्क फ्रंट की, तो उन्हें आखिरी बार जियो हॉटस्टार की वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 में नजर आई थीं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement