scorecardresearch
 

जंग के बीच कुवैत से भागीं उर्वशी रौतेला, डर से हालत हुई खराब- निकले आंसू, बोलीं- दिल जोर-जोर से धड़क रहा था

मिडिल ईस्ट में इस समय हालात नाजुक बने हुए हैं. कई जगहों पर मिसाइलों से हमला हो रहा है. इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी कुवैत में फंस गई थीं. हालांकि, वो अब अपने देश लौट चुकी हैं. उन्होंने आपबीती सुनाई है.

Advertisement
X
उर्वशी हुईं इमोशनल (Credit: Instagram/urvashirautela)
उर्वशी हुईं इमोशनल (Credit: Instagram/urvashirautela)

ईरान पर हुए इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद से पूरे मिडिल ईस्ट भी टेंशन का माहौल बना हुआ है. मिडिल ईस्ट में कई जगहों पर मिसाइलें दागी जा रही हैं. जंग के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कुवैत में फंसी हुई थीं, लेकिन किसी तरह वो वहां से जान बचाकर भागीं. उर्वशी ने पोस्ट कर अपनी आपबीती सुनाई है. 

उर्वशी का छलका दर्द

जंग के हालातों के बीच कुवैत से निकलने के बाद उर्वशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके फैंस को अपने बारे में अपडेट दिया. एक्ट्रेस ने बताया कि भारत वापस आने वाली अपनी फ्लाइट में चढ़ते समय उन्हें काफी डर लग रहा था. वो रोने लगी थीं. वो अपने आंसू भी पोछती दिखी थीं. 

अपनी फीलिंग्स को बयां करते हुए उर्वशी ने पोस्ट में लिखा- प्लेन में बैठने तक तो मैं बिल्कुल ठीक थी, लेकिन जैसे ही मैं सेटल हुई, अचानक मुझे डर लगने लगा, घबराहट होने लगी और मेरा दिल जोर से धड़कने लगा. पता नहीं क्यों, लेकिन अचानक से मुझे बहुत डर लगने लगा था. 

'मैं थोड़ा असुरक्षित और चिंतित महसूस कर रही हूं. मुझे सचमुच आपकी प्रार्थना की जरूरत है. अगर मेरी बातें भावुक लगें या आपको किसी भी तरह से चिंता हो तो मैं माफी चाहती हूं, मुझे बस लगा कि मुझे अपने मन की बात शेयर करनी चाहिए. इस समय आपकी दुआएं और सपोर्ट मेरे लिए बहुत मायने रखता है.'

Advertisement

 

अपने देश लौटीं उर्वशी

हालांकि, उर्वशी अब सुरक्षित इंडिया लौट चुकी हैं. खबरों के मुताबिक, मुश्किल स्थिति के बीच सही सलामत लौटने पर एक्ट्रेस ने स्थानीय अधिकारियों और एयरपोर्ट स्टाफ का भी शुक्रिया अदा किया. 

रिपोर्ट्स की मानें तो उर्वशी अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट की वजह से कुवैत गई थीं. लेकिन अचानक मिडिल ईस्ट में बिगड़े हालातों के बीत वो वहां फंस गई थीं. हालांकि, राहत की बात ये है कि उर्वशी अब भारत लौट चुकी हैं. वो बिल्कुल ठीक हैं. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement