scorecardresearch
 

'वजन घटाओ', डायरेक्टर ने रखी शर्त, पतली होकर बढ़ी तनीषा मुखर्जी की मुश्किलें, बिगड़े हार्मोन्स

'नील एंड निक्की' तनीषा मुखर्जी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है. लेकिन फिल्म के लिए आदित्य चोपड़ा ने उन्हें वजन घटाने को कहा था, जिसकी वजह से उनकी बॉडी पर बुरा असर पड़ा था.

Advertisement
X
तनीषा मुखर्जी ने खोला सीक्रेट (Photo: Social Media)
तनीषा मुखर्जी ने खोला सीक्रेट (Photo: Social Media)

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की छोटी बहन तनीषा मुखर्जी ने भी कई फिल्मों में काम किया. लेकिन करियर में उन्हें बहन जैसी सक्सेस नहीं मिल पाई. मगर यशराज फिल्म्स के बैनर तले 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'नील एंड निक्की' से तनीषा मुखर्जी को खूब लाइमलाइट मिली थी. ये उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म मानी जाती है. अब सालों बाद तनीषा ने फिल्म में काम करने के अपने एक्सपीरियंस पर बात की है. 

तनीषा के सामने रखी गई थी शर्त

तनीषा मुखर्जी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान आदित्य चोपड़ा ने उनसे वजन घटाने को कहा था, ताकि वो रोल के हिसाब से शेप में आ सकें. तनीषा ने बताया कि उस लुक के लिए उन्होंने बहुत सख्त डाइट फॉलो की थी, लेकिन इसकी वजह से उनकी बॉडी में हार्मोनल बैलेंस बिगड़ गया था. 

तनीषा ने बताया कि उन्हें स्क्रीन टेस्ट के लिए आदित्य चोपड़ा के ऑफिस बुलाया गया था. Mamaraazzi संग बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कि इससे पहले उन्होंने आदित्य चोपड़ा की करियर एडवाइज को इग्नोर कर दिया था, लेकिन इस बार उन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वो उनकी बात मानेंगी. 

तनीषा ने बताया कि उनके पहले फोटोशूट के दौरान, उनसे कहा गया था कि उन्हें अपनी बॉडी को टोन्ड करना होगा और 'लव हैंडल्स' (कमर के पास की चर्बी) को कम करना होगा. 

Advertisement

तनीषा बोलीं- 'नील एंड निक्की' फिल्म के पहले फोटो सेशन के दौरान मेरी कमर के पास काफी चर्बी थी. ऐसे में आदित्य चोपड़ा ने मुझसे कहा था कि नहीं, तुम ऐसी नहीं दिख सकतीं. तुम्हें अपनी बॉडी को टोन्ड करना होगा. उस पहले सेशन के बाद मैं पागल सी हो गई थी और मैंने अपनी बॉडी को पूरी तरह से बदल डाला, क्योंकि मेरा पूरा ध्यान अपने उस लक्ष्य को पाने पर था. फिर मेरे बदले हुए लुक को देखकर उन्होंने कहा था हां, ये है निक्की. 

तनीषा की बढ़ी मुश्किलें

तनीषा ने कहा कि शेप में आने के लिए उन्होंने डाइट और एक्सरसाइज पर खास ध्यान दिया. अपने खाने और एक्सरसाइज को लेकर वो काफी डिसिप्लिन हो गई थीं. हालांकि, सख्त डाइट को लंबे वक्त तक फॉलो करने की वजह से उनकी बॉडी पर बुरा असर पड़ा. उनकी बॉडी में हार्मोन्स बिगड़ गए थे. एक्ट्रेस बोलीं- अगर आप उस लुक को लंबे समय तक बरकरार रखने की कोशिश करते हैं, तो आपको हार्मोनल असंतुलन  हो सकता है, और मेरे साथ भी यही हुआ था. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement