बॉलीवुड के आकॉनिक सिंगर्स में शुमार सोनू निगम की रूहानी आवाज और गानों के सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी काफी फैंस हैं. यही वजह है कि 10 अप्रैल 2004 को उन्होंने पाकिस्तान में अपना लाइव कॉन्सर्ट किया था, लेकिन ये शो उनके लिए जानलेवा साबित हुआ, जिसमें उनकी बाल-बाल जान बची थी.
सोनू निगम के शो के पास हुआ था धमाका
दरअसल, सोनू निगम पाकिस्तान के कराची में जिस जगह कॉन्सर्ट करने वाले थे, उससे कुछ ही घंटे पहले आसपास की जगह बम धमाका हो गया था. धमाके के बाद वहां जान-माल का भारी नुकसान हुआ था. हर तरफ अफरा-तफरी मच गई थी. हालांकि, सोनू निगम बाल-बाल बच गए थे. पाकिस्तानियों ने उनकी मदद की थी.
उस बम हादसे की एनिवर्सरी से करीब 10 दिन पहले सोनू निगम ने उस खौफनाक मंजर को फिर से याद किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पाकिस्तानी फैन का एक वीडियो री-शेयर किया है, जिसमें वो बम धमाकों के मंजर पर बात की गई है.
वीडियो में बताया गया है कि जब सोनू निगम का कराची में कॉन्सर्ट होने वाला था, उससे पहले किस तरह वेन्यू के पास धम धमाका हुआ. उसमें कई लोग जख्मी हो गए थे. कईयों की जान चली गई थी. लेकिन फिर भी भारी सुरक्षा के साथ कॉन्सर्ट ऑर्गेनाइज किया गया और सोनू निगम ने परफॉर्म भी किया था.
यहां देखें वीडियो
वीडियो में सोनू निगम की पुरानी क्लिप भी जोड़ी गई है, जिसमें वो बम धमाकों पर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वो कहते हैं कि उस धमाके ने उनकी जिंदगी को बदल दिया. उनके नजरिया को बदल दिया था. सोनू अपने एक शो में बम धमाकों के मरने वालों को अपने गानों के जरिए ट्रिब्यूट भी देते दिखाई दे रहे हैं.
भारत-पाक के रिश्ते पर बोले थे सोनू निगम
सोनू की परफॉर्मेंस का वीडियो क्लिप भी देखा जा सकता है. सोनू परफॉर्मेंस से पहले पाकिस्तानी ऑडियंस से कहते हैं- मैं आपको एंटरटेन करता हूं, आप लोग जल्दी में तो नहीं हैं ना. बहुत ही बदकिस्मत रहे हैं भारत और पाकिस्तान के वो लोग, जो इतना प्यार इतने सालों से मिस कर रहे थे, चाहें इंडिया में हो या पाकिस्तान में. दुआ कीजिए कि हमारा प्यार हमेशा बढ़ता रहे.
वीडियो में एक शख्स बताता दिख रहा है कि सोनू निगम ने उससे कहा था- मुझपर अटैक पाकिस्तान में हुआ, लेकिन बचाया भी पाकिस्तानियों ने ही है.