scorecardresearch
 

पत‍ि जहीर खान संग वेकेशन पर सोनाक्षी, मगर पाकिस्तान में वायरल हो गई तस्वीर

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में लंदन में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस सेलिब्रेशन की कई फोटोज और वीडियो उनके पति जहीर इकबाल ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. हालांकि एक खास एक्टर संग सोनाक्षी सिन्हा की एक और फोटो पर सबका ज्यादा ध्यान जा रहा है.

Advertisement
X
पाकिस्तानी एक्टर अहसान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा (Photo: Instagram/@khanahsanofficial)
पाकिस्तानी एक्टर अहसान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा (Photo: Instagram/@khanahsanofficial)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 2 जून को लंदन में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. सोनाक्षी 39 साल की हो गई हैं. उन्होंने अपने पति जहीर इकबाल और कुछ करीबी दोस्तों के साथ अपने स्पेशल डे को धूमधाम से मनाया. इस सेलिब्रेशन की कई फोटोज और वीडियो जहीर ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. हालांकि एक खास एक्टर संग सोनाक्षी सिन्हा की एक और फोटो को ज्यादा देखा जा रहा है.

पाकिस्तानी एक्टर से मिलीं सोनाक्षी

इस खास फोटो में सोनाक्षी सिन्हा, पाकिस्तानी एक्टर अहसान खान के साथ पोज करती नजर आ रही हैं. फोटो को अहसान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. दोनों मुल्कों के सितारों को साथ देख फैंस के बीच उत्साह उमड़ पड़ा है. सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो गई है और खूब प्यार पा रही हैं. वैसे अहसान खान लंदन के ही रहने वाले हैं. ऐसे में सोनाक्षी का से उनका टकरा जाना जरूर इत्तेफाक होगा, मगर फैंस का दिल खुश कर गया है.

सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल ने उनके लिए एक प्यारी बर्थडे पोस्ट शेयर की थी. इस पोस्ट में कपल अलग-अलग लोकेशन पर मस्ती करते और रोमांटिक होते नजर आ रहा है. कहीं दोनों मास्क लगाए एक दूसरे पर प्यार लुटा रहे हैं. तो किसी फोटो में सोनाक्षी कॉफी का मजा लेती दिख रही हैं. बर्थडे के लिए दोनों ने दोस्तों के साथ प्राइवेट डिनर एन्जॉय किया, जिसकी झलक भी जहीर ने दी है. सोनाक्षी यहां बेहद खुश दिख रही हैं. उन्होंने पति के साथ ब्लैक आउटफिट में ट्विन भी किया.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zaheer Iqbal (@iamzahero)

कौन हैं अहसान खान?

अहसान खान की बात करें तो वे टॉप पाकिस्तानी एक्टर्स में से एक हैं. अहसान का जन्म इंग्लैंड के लंदन में हुआ था. बाद में उनका परिवार पाकिस्तान के लाहौर में शिफ्ट हो गया था. वो अपने घर में इकलौते ऐसे शख्स हैं जिन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा. उनका एक जुड़वा भाई भी है, जिसका नाम यासिर खान है. यासिर, लंदन में बतौर कवि काम करते हैं. अहसान ने 1998 में फिल्मी दुनिया में रखा था. 2003 में उन्होंने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की. तब से अभी तक वो 'इश्क खुदा', 'सल्तनत', 'रहबरा' नाम की फिल्मों और 'मेरे कातिल मेरे दिलदार', 'हीर रांझा', 'किस्सा महरबानो का' और 'डायन' समेत अन्य टीवी शोज में काम कर चुके हैं.

सोनाक्षी सिन्हा की बात करें तो उन्हें हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो की फिल्म 'सिस्टम' में देखा गया था. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस ज्योतिका नजर आई. इस कोर्ट रूम ड्रामा मूवी में सोनाक्षी एक यंग वकील के रोल में हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement