
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शेरशाह में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रोमांटिक ट्रैक को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म से पहले भी दोनों के अफेयर को लेकर बातें हो चुकी हैं. इस बीच 31 जुलाई को कियारा के बर्थडे पर सिद्धार्थ ने एक्ट्रेस को स्पेशल बर्थडे विश भेजा है. सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कियारा के साथ शेरशाह की एक बीटीएस फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.
सिद्धार्थ मल्होत्रा लिखते हैं 'हैप्पी बर्थडे Ki (Kiara) शेरशाह का सफर तुम्हारे साथ अतुलनीय रहा...इस फिल्म से बहुत सी यादें जुड़ी हैं...हमेशा खुश रहो...ढेर सारा प्यार'. पर्दे पर सिद्धार्थ और कियारा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फ्रेश और शानदार लग रही है. वहीं रियलिटी में भी दोनों के रिलेशनशिप की काफी खबरें आ चुकी है.
Tokyo Olympics 2020: लेडी गागा की हमशक्ल को देख हैरान हुए यूजर्स, आप भी चकमा खा जाएंगे
मालदीव वेकेशन की फोटोज ने चर्चा बटोरी
पिछले दिनों मालदीव वेकेशन से कियारा और सिद्धार्थ की कुछ तस्वीरों ने इन खबरों को तूल दिया था. दरअसल, कियारा और सिद्धार्थ ने मालदीव वेकेशन से अपनी अलग-अलग फोटोज शेयर की थी, लेकिन इनमें उनका लोकेशन एक ही था, जिसे देख यूजर्स ने वेकेशन पर उनके साथ होने का अंदाजा लगा लिया था. वेकेशन पर निकलने से पहले दोनों को एयरपोर्ट पर भी एक साथ स्पॉट किया गया था. हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी है.

सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के बर्थडे पर लिखा इमोशनल नोट, शेयर किया VIDEO
पहली बार ऑन-स्क्रीन नजर आएंगे दोनों
बात करें फिल्म की तो शेरशाह में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने विक्रम बत्रा का दमदार रोल निभाया है. कियारा उनकी प्रेमिका के रूप में दिखाई देंगी. दोनों को शेरशाह में पहली बार स्क्रीन साझा करते देखा जा सकता है. यह वॉर बायोग्राफी विष्णु वर्धन के निर्देशन में बनी है और इसे धर्मा प्रोडक्शंस और काश एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है. शेरशाह के अलावा कियारा पैन इंडिया फिल्म 'RC 15' में भी नजर आने वाली हैं.