scorecardresearch
 

अमिताभ की नातिन संग टूटा रिश्ता, 34 की उम्र में घोड़ी चढ़ेगा एक्टर? बोला- सेंचुरी मारना चाहता हूं...

बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपनी पर्सनल लाइफ और शादी को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि शादी उनके लिए एक बड़ा फैसला है और वो जल्दबाजी नहीं करना चाहते. सिद्धांत ने कहा कि वो ट्रेडिशनल मैरिज में विश्वास रखते हैं और सही मैच की तलाश में हैं.

Advertisement
X
सिद्धांत चतुर्वेदी करेंगे शादी? (PHOTO: ITG)
सिद्धांत चतुर्वेदी करेंगे शादी? (PHOTO: ITG)

बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक से छिपाकर रखते हैं. 2022 की शुरुआत में अफवाहें उड़ी थीं कि वो अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ डेटिंग कर रहे हैं. लोग उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स से क्लू ढूंढते रहते थे. कभी-कभी पैपराजी उन्हें साथ देख लेते थे. लेकिन उन्होंने कभी अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा.  2024 के मिड में खबरें आईं कि कथित कपल का ब्रेकअप हो गया. 

कब शादी करेंगे सिद्धांत?
फैन्स सिद्धांत चतुर्वेदी की लव लाइफ को लेकर एक्साइटेड रहते हैं. फैन्स जानना चाहते हैं कि वो किसे डेट कर रहे हैं या कब शादी करने वाले हैं. एक्टर ने उनके चाहने वालों की एक्साइटमेंट का ध्यान रखा है और उनके सारे सवालों का सीधा जवाब दिया. न्यूज़18 को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि घर में शादी की बातें होती रहती हैं. मम्मी पोते-पोतियों को चाहती हैं, ताकि जब हम काम पर जाएं तो उनका ख्याल रखने और खेलने वाला कोई हो.  लेकिन मैं कहता हूं, मम्मी, इसके लिए शादी करने की क्या ज़रूरत है? 

सिद्धांत के मुताबिक शादी बड़ा डिसीजन है और वो शादी करने की जल्दी में नहीं हैं. वो कहते हैं कि मैं ट्रेडिशनल मैरिज में यकीन करता हूं. शादी दो फैमिलीज का मिलन है. सही मैच होना बहुत जरूरी है, क्योंकि जिंदगी भर उसी के साथ रहना है. मैच के बीच में बैटिंग अचानक न छोड़ दें. ये नहीं कह सकते कि मुझे गेम खेलना नहीं है. 

Advertisement

एक्टर ने कहा कि मैं सेंचुरी मारना चाहता हूं. मेरी शादी सौ साल चले, यही चाहता हूं. इसलिए सोच-समझकर कदम उठाऊंगा. सही फैसला लेना बहुत जरूरी है. देखना-परखना पड़ता है.  इंस्टाग्राम पोस्ट में सिद्धांत ने हिंट दिया था कि उनकी लेटेस्ट फिल्म 'दो दीवाने सहर में' के दौरान वो हार्टब्रेक से गुजर रहे थे और फिल्म ने उन्हें 'हील' किया. उन्होंने लिखा था, ईमानदारी से कहूं तो इसकी शूटिंग के दौरान मैं अपनी कोई परेशानी से गुजर रहा था. 

अरेंज्ड मैरिज करेंगे सिद्धांत?
सिद्धांत ने ये भी कहा कि वो अरेंज्ड मैरिज के लिए ओपन हैं. उन्होंने कहा कि मेरी उम्र में आसपास के लोग शादी कर रहे हैं. फैमिली सेटअप में एक-दूसरे को रीडिस्कवर करते रहते हो. इसलिए जल्दबाजी नहीं करूंगा. अरेंज्ड मैरिज से डर नहीं लगता, लेकिन अभी मेरी नहीं हो रही, तो मैं क्या बताऊं?

सिद्धांत  और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'दो दीवाने सहर में' का बॉक्स ऑफिस पर रिस्पॉन्स ठंडा रहा, लेकिन सिद्धांत की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement