शाहरुख खान के आर्यन खान क्रूज पार्टी ड्रग्स केस में फंसे हुए हैं. ऐसे में शाहरुख खान और उनके परिवार को बॉलीवुड के सेलेब्स का सपोर्ट मिल रहा है. रवीना टंडन, फराह खान और शेखर सुमन के बाद अब शाहरुख खान के सपोर्ट में राज बब्बर ने ट्वीट किया है. राज बब्बर ने कहा कि शाहरुख को मुश्किलें नहीं हिला सकती हैं.
राज बब्बर ने किया शाहरुख का सपोर्ट
राज बब्बर ने शाहरुख खान और आर्यन खान के बारे में ट्वीट लिखते हुए लिखा, 'वे यहां आए, उन्होंने चीजों का सामना किया और एक अद्वितीय सफलता प्राप्त की. मैं शाहरुख खान को लंबे समय से जनता हूं और मुझे पता है कि मुश्किलें उनकी रूह हो हिला नहीं सकतीं. दुनिया उनके बेटे को जख्मों के जरिए सीख दे रही है. मैं जनता हूं कि एक योद्धा का बेटा जरूर पलटकर लड़ाई करेगा. यंग मैन को मेरी दुआएं.'
He came faced & achieved a conquest unparalleled. Hv known for long to know hardships won't deter his soul. As the world teaches his young boy thru wounds, am sure the fighter's son will definitely fight back. Blessings to the young man.
— Raj Babbar (@RajBabbarMP)
Aryan Khan की जमानत का विरोध करेगी NCB, Shah Rukh Khan के ड्राइवर से मिली ये अहम जानकारी
शेखर सुमन ने भी किया ट्वीट
राज बब्बर से पहले शेखर सुमन ने शाहरुख खान और गौरी खान को सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया था. शेखर सुमन ने अपने ट्वीट के जरिए बताया था कि जब उनके 11 साल के बेटे का देहांत हुआ, तो सिर्फ शाहरुख खान ही ऐसे एक्टर थे जो उनसे मिलने गए थे. उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'जब मैंने अपने बड़े बेटे आयुष को 11 साल की उम्र में खोया था शाहरुख इकलौते एक्टर थे जो पर्सनली मुझसे फिल्म सिटी में शूट के दौरान मिलने आए थे. उन्होंने मुझे गले लगाया और मेरे बेटे के जाने पर दुख जताया था. मुझे यह समझकर बेहद दर्द होता है कि एक पिता के रूप में उनपर क्या गुजर रही होगी.'
आर्यन खान की जमानत के लिए सतीश मानशिंदे ने सेशन कोर्ट में दायर की याचिका
आर्यन खान को मुंबई के किला कोर्ट ने 14 इन की न्यायिक हिरासत में भेजा था. शुक्रवार को उनकी जमानत की अर्जी खारिज कर दी गई थी. फिलहाल आर्यन खान अन्य आरोपियों के साथ मुंबई के आर्थर रोड जेल में हैं. वहीं मुनमुन धमेचा और अन्य महिला आरोपी बायकुला जेल में हैं. आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे उन्हें जमानत दिलाने की कोशिश कर रहे हैं.