
साउथ और बॉलीवुड सिनेमा की मशहूर अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. शनिवार को सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने कयासों का बाजार गर्म कर दिया. वीडियो में फैंस की नजरें सामंथा के लुक पर टिक गईं. नेटिजंस ने दावा करना शुरू कर दिया कि सामंथा प्रेग्नेंट हैं.
पहली नजर में वीडियो में उनका 'बेबी बंप' साफ नजर आ रहा है. हालांकि, इन उड़ती हुई खबरों और सोशल मीडिया की अटकलों पर अभी तक न तो सामंथा ने और न ही राज निदिमोरु ने कोई आधिकारिक बयान दिया है.
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म
सामंथा की फिल्म 'मां इंति बंगाराम' हाल ही में रिलीज हुई है और इसे ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी का जश्न मनाने के लिए पूरी टीम जुटी थी, जहां सामंथा और राज मिलकर केक काट रहे थे. वीडियो में सामंथा बेहद सिंपल लुक में नजर आईं.
उन्होंने सफेद टी-शर्ट और नीली जींस पहनी हुई थी. वहीं राज ने काली गोल-गर्दन वाली टी-शर्ट के ऊपर भूरे रंग की शर्ट और जींस कैरी की थी, साथ में एक कैप लगाई हुई थी. इस वीडियो के सामने आते ही कमेंट सेक्शन में फैंस की तरफ से बधाइयों का तांता लग गया. एक यूजर ने लिखा, 'वह प्रेग्नेंट हैं, बधाई हो सैम.' वहीं दूसरे ने कमेंट किया, 'हां, यह साफ तौर पर बेबी बंप है.' फैंस लगातार उनकी फिटनेस और लुक को देखकर यह कयास लगा रहे हैं कि सामंथा जल्द ही मां बनने वाली हैं.

फिल्म की रिलीज से ठीक पहले, यह कपल पूरी टीम के साथ आशीर्वाद लेने तिरुमाला मंदिर पहुंची थी. भगवान बालाजी के दर्शन के बाद जब दोनों मंदिर परिसर से बाहर निकले, तो वहां फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई. इस दौरान का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें राज अपनी पत्नी सामंथा को लेकर काफी प्रोटेक्टिव नजर आ रहे हैं. राज अमूमन अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं और सार्वजनिक रूप से इस तरह का लगाव कम ही दिखाते हैं ऐसे में फैंस को उनका यह अंदाज बेहद पसंद आया.
बता दें कि दोनों ने 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर में बेहद निजी समारोह में शादी की थी, जिसकी तस्वीरें बाद में सामंथा ने शेयर की थीं. दोनों की मुलाकात 'द फैमिली मैन 2' के सेट पर हुई थी.