scorecardresearch
 

लोन लेकर सलमान ने सलीम खान को गिफ्ट की थी बेशकीमती घड़ी, पड़ी डांट, पिता बोले- राजा समझते हो?

सलमान खान अपने पिता सलीम खान की बड़ी इज्जत करते हैं. एक्टर ने हाल ही में बताया कि जब उन्होंने नई-नई कमाई करना शुरू किया, तब उन्होंने अपने पिता को सबसे महंगा तोहफा दिया था जिसे देख सलीम खान गुस्सा हो गए थे.

Advertisement
X
जब सलमान ने खाई पिता की डांट (Photo: ITG)
जब सलमान ने खाई पिता की डांट (Photo: ITG)

सलमान खान की गितनी बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार में होती है, जिनकी एक फिल्म देखने के लिए करोड़ों लोग भीड़ लगाकर थिएटर्स पहुंच जाते हैं. उनकी फिल्में 100 करोड़ रुपये तो आराम से कमा लेती हैं. सलमान को ये सक्सेस पिछले 35 सालों में उनकी कड़ी मेहनत से मिली है. 

सलमान एक फिल्म से भले ही खूब कमाते हों, मगर वो अभी भी अपना सारा पैसा पिता सलीम खान को देते हैं. इसका खुलासा वो कई बार अपने इंटरव्यूज में भी कर चुके हैं. सलमान ने हमेशा अपने परिवार को खुद से ऊपर रखा है, यही वजह है कि वो आज भी अपने माता-पिता के साथ एक ही अपार्टमेंट में रहते हैं. 

सलमान ने खरीबी महंगी घड़ी

हाल ही में सलमान ने वैराइटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में अपने पहले सबसे महंगे गिफ्ट का जिक्र किया, जो उन्होंने अपने पिता सलीम खान के लिए खरीदा था. सुपरस्टार ने बताया कि जब उन्होंने 90s में नया-नया कमाना शुरू किया था, तब वो लोन लेकर रोलेक्स जैसी बेशकीमती घड़ी लेने पहुंच गए थे. सलमान को वो घड़ी 9 लाख रुपये की मिली, जिसमें से 5 लाख रुपये उन्होंने दूसरे से उधार लिया. 

Advertisement

सलमान का कहना है- मैंने सबसे पहले जो महंगी चीज खरीदी, वो अपने डैड के लिए एक रोलेक्स घड़ी थी. जब मैंने फिर से घड़ियां पहनना शुरू किया, तो डैड ने वो घड़ी मुझे पहनने के लिए दे दी. जब मैंने वो घड़ी ली थी, तब मेरे पास पूरा पैसा नहीं था. फिर भी मुझे डैड के लिए बहुत पसंद थी.

'उस समय वो घड़ी करीब नौ लाख रुपये की थी. मेरे पास तब चार लाख रुपये थे, बाकी मैंने लोन लिए. जब मैंने डैड को घड़ी दी तो उन्होंने कहा कि अभी तुमने काम भी ठीक से शुरू नहीं किया और ये सब करने लगे हो? क्या तुम खुद को राजा समझते हो? उन्हें शुरू में ये घड़ी खरीदना पसंद नहीं था, लेकिन बाद में वो उसे जेवर कहने लगे. जब मैं घड़ियां पहनने लगा तो उन्होंने वो घड़ी मुझे दे दी.'

कौनसी घड़ी पहनते हैं सलमान?

सलमान ने बताया कि उन्होंने पिछले 30 सालों से घड़ी पहनना बंद कर दिया है. उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर जो घड़ियां वो पहनते हुए नजर आते हैं, वो सब उनके दोस्तों की हैं जिन्हें वो कुछ देर पहनकर वापस लौटा देते हैं. सुपरस्टार के पास सिर्फ वो रोलेक्स है, जो उन्होंने अपने पिता को गिफ्ट की थी. 

Advertisement

बात करें सलमान के प्रोजेक्ट्स की, तो फिलहाल वो वामसी पैद्दिपल्ली के साथ अपनी नई फिल्म शूट कर रहे हैं. इसके बाद माना जा रहा है कि वो राज एंड डीके के साथ सुपरहीरो फिल्म में काम करेंगे. इसी बीच उनकी अपूर्व लाखिया संग मातृभूमि फिल्म भी आएगी, जिसका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement