scorecardresearch
 

अगले साल फैंस को ईदी देंगे सलमान खान, 12 मई को रिलीज होगी फिल्म राधे!

खबर आ रही है कि सलमान खान की फिल्म राधे द मोस्ट वान्टेड को अगले साल ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म को 12 मई को रिलीज करने की तैयारी है.

Advertisement
X
राधे पोस्टर
राधे पोस्टर

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने ईद पर अपनी फिल्म को रिलीज करने की एक ऐसी प्रथा शुरू की है जिसका पालन वे अभी भी करते दिख जाते हैं. अगर शाहरुख दिवाली, आमिर क्रिसमस तो सलमान भी ईद पर ही अपनी फिल्म रिलीज करते हैं. एक्टर हर साल अपने फैन्स को ईदी जरूर देते हैं. इस साल भी सलमान फिल्म राधे के जरिए ईदी देने को तैयार थे. लेकिन कोरोना वायरस ने सारा मजा किरकिरा कर दिया.

राधे की रिलीज डेट आई सामने

अब खबर आ रही है कि सलमान खान की राधे द मोस्ट वान्टेड को अगले साल ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म को 12 मई को रिलीज करने की तैयारी है. एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक, राधे की पूरी टीम ने इस सिलसिले में हाल ही में एक मीटिंग की थी. मीटिंग में प्रभुदेवा, सोहेल खान संग सलमान भी मौजूद रहे थे. उस समय इस बात पर चर्चा चल रही थी कि इस मेगा बजट फिल्म को कब रिलीज किया जाए. बताया गया कि पहले फिल्म को अगले साल गणतंत्र दिवस पर  रिलीज करने का मन था, लेकिन लोगों का थिएटर की तरफ रुख ना करना मेकर्स को डरा रहा था, इसलिए फिर ईद रिलीज पर मुहर लगाई गई है. अभी तक राधे की रिलीज डेट को लेकर औपचारिक घोषणा नहीं की गई.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@beingsalmankhan) on

देखें: आजतक LIVE TV

बॉक्स ऑफिस पर टूटेंगे रिकॉर्ड

वैसे प्रभुदेवा की इस फिल्म की शूटिंग का एक हिस्सा अभी कुछ दिन पहले ही खत्म हुआ है. खुद सलमान ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी. सेट पर उस समय क्योंकि सभी ने लॉकडाउन के बाद वापसी की थी, ऐसे में भावुक होना लाजमी था. सलमान ने भी कहा था कि 7 महीने बाद फिर शूटिंग करना अच्छा अनुभव था. राधे की बात करें तो सलमान के अलावा दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ भी अहम रोल निभाते दिखने वाले हैं. फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बन चुका है. उम्मीद लगाई जा रही है कि सलमान की ये मेगा बजट फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement