scorecardresearch
 

अस्पताल में बिताया महीना, अब कैसी है सलीम खान की तबीयत? सामने आया हेल्थ अपडेट

फरवरी के महीने में स्क्रीनराइटर सलीम खान को ब्रेन हैमरेज होने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. अब वो बेहतर हैं और घर पर आराम कर रहे हैं. इस बीच सलीम की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. साथ ही उनका हेल्थ अपडेट भी सामने आया है.

Advertisement
X
कैसे हैं सलीम खान? (Photo: ITG)
कैसे हैं सलीम खान? (Photo: ITG)

बॉलीवुड के जाने माने स्क्रीनराइटर सलीम खान अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं. फरवरी के महीने में सलीम को ब्रेन हैमरेज की शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. ये उनके बेटे और सुपरस्टार सलमान खान समेत परिवार के अन्य सदस्यों के लिए काफी मुश्किल वक्त था. महीनेभर अस्पताल में रहने के बाद सलीम की हालत में सुधार आया था. फिर उन्हें घर वापस भेज दिया गया. अब सलीम खान घर पर रिकवर कर रहे हैं. इस बीच उनकी नई फोटो सामने आई है.

सलीम खान की कैसी है तबीयत?

ये नई तस्वीर असल में ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने शेयर की है. कोमल ने हाल ही में सलीम खान से मुलाकात की. तस्वीर में कोमल और सलीम साथ में सोफा पर बैठे हुए हैं. उनके बैकग्राउंड में सलमान खान की बनाई पेंटिंग्स दीवार पर लगी हैं. सलीम खान को देखकर पता चल रहा है कि वो पहले से बेहतर हैं. कोमल नाहटा ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा, 'सलीम खान साहब से कल उनके घर पर मिलकर बहुत खुशी हुई. सीनियर राइटर धीमे-धीमे ही सही मगर अच्छे से रिकवर कर रहे हैं. उन्हें फरवरी-मार्च के बीच 28 दिन अस्पताल में बिताने पड़े थे. डॉक्टर संदीप चोपड़ा का शुक्रिया. उनकी वजह से ये मीटिंग मुमकिन हो पाई है.

इससे पहले सलीम खान को ईद के मौके पर देखा गया था. सलमान खान ने ईद के दिन अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट से फैंस को सलाम किया था. यहां उनके घर के बच्चे, भाई अरबाज खान और सोहेल खान समेत पिता सलीम खान थे. अस्पताल से घर लौटने के बाद ये सलीम की पहली अपीयरेंस थी. सलीम की फोटोज वायरल हुईं और फैंस ने उनकी अच्छी सेहत के लिए खूब दुआएं भी की थीं.

Advertisement

90 साल के सलीम खान को 17 फरवरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. बाद में बताया गया कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था. कुछ वक्त तक सलीम आईसीयू में भर्ती थी. उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. इस दौरान सलमान खान और उनके परिवार के साथ-साथ जावेद अख्तर, आमिर खान, शिल्पा शेट्टी, संजय दत्त और संगीता बिजलानी जैसे सितारे उनसे मिलने पहुंचे थे. महीनेभर अस्पताल में रहने के बाद सलीम बेहतर महसूस करने लगे थे, तब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement