scorecardresearch
 

रितेश देशमुख पर हुआ उधार, एक्टर ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट, जानिए क्या है मामला

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रितेश देशमुख ने एक पोस्ट शेयर की है. इसमें वह एक पैपराजी का जिक्र कर रहे हैं. जिसे उनका उधार चुकाना है.जानिए, यह उधार उन्होंने क्यों लिया था?

Advertisement
X
रितेश देशमुख को किसकी तलाश? (Photo: Screengrab)
रितेश देशमुख को किसकी तलाश? (Photo: Screengrab)

बॉलीवुड के चहेते कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा रविवार को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर एक पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे. हमेशा की तरह रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरों में कैद करना शुरू कर दिया. इसी बीच एक ऐसी घटना घटी, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया.

दरअसल वहां मौजूद कुछ छोटे बच्चों की मदद के लिए एक फोटोग्राफर ने आगे आकर रितेश देशमुख को कुछ पैसे उधार दिए. अब रितेश उस फोटोग्राफर का उधार चुकाना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर उसकी फोटो शेयर करके फैंस से उसका कांटेक्ट नंबर मांगा है.

क्यों दिए रितेश देशमुख को पैसे?
जब पैपराजी रितेश की तस्वीरें क्लिक कर रहे थे, तभी कुछ छोटे बच्चे उनके पास पहुंचे और उनसे पैसे मांगने लगे. उस वक्त रितेश की जेब में कैश (नकद पैसे) मौजूद नहीं था. अपने पसंदीदा सितारे को इस स्थिति में देख वहां मौजूद एक पैपराजी फोटोग्राफर तुरंत आगे आया और रितेश की तरफ से उन बच्चों को पैसे दे दिए. रितेश ने इस नेक काम के लिए तुरंत उस फोटोग्राफर को धन्यवाद कहा, लेकिन बात वहीं खत्म नहीं हुई. अब रितेश ने अपने इंस्टाग्राम पर उसी फोटोग्राफर की तस्वीर शेयर की है और लोगों से उसका नंबर ढूंढने में मदद मांगी है.

Advertisement

उधार चुकाने के लिए बेताब हैं रितेश देशमुख
सोशल मीडिया पर फोटोग्राफर की तस्वीर पोस्ट करते हुए रितेश देशमुख ने मैसेज लिखा. उन्होंने लिखा, 'भाऊ, धन्यवाद. कृपया मुझे इनका नंबर ढूंढने में मदद करें. उन्होंने मेरी तरफ से बच्चों को पैसे दिए थे, और मुझे उनका यह उधार चुकाना है.'  अब रितेश की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है, क्योंकि वे उस छोटे से उधार को भी हर हाल में लौटाना चाहते हैं.

रितेश देशमुख का वर्कफ्रंट
बात करें रितेश देशमुख के फिल्मी सफर की, तो हाल ही में उन्होंने एक मराठी फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों और आलोचकों से बहुत शानदार रिस्पॉन्स मिला. इसके अलावा वे हाल ही में रिलीज हुई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'धमाल 4' में भी अपनी बेहतरीन टाइमिंग से फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement