scorecardresearch
 

रणदीप हुड्डा संग फोटो के लिए फैंस ने की धक्का-मुक्की, अचानक गुस्सा हुआ एक्टर- क्या बकवास है ये?

रणदीप हुड्डा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने फैंस पर भड़कते नजर आए हैं. इवेंट में धक्का-मुक्की की वजह से वो अचानक गुस्सा हो गए थे. जानें क्या था पूरा मामला.

Advertisement
X
रणदीप हुए नाराज (Photo: Instagram @randeephooda)
रणदीप हुए नाराज (Photo: Instagram @randeephooda)

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी हिट वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' के सीजन 2 से सुर्खियां बटोर रहे हैं. शो में एक बार फिर उन्होंने रंग जमाया है. लोगों को उनका काम हमेशा से पसंद आता है. यही वजह है कि रणदीप के फैंस आज काफी ज्यादा हो गए हैं.

रणदीप को आया गुस्सा

बीते दिनों रणदीप एक इवेंट में पहुंचे थे, जहां उन्हें फैंस की भीड़ ने घेर लिया था. लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखे. मगर इसी बीच एक ऐसी घटना घटी, जिसका अंदाजा किसी को नहीं था. रणदीप अचानक फैंस पर चिल्लाने लगे. उनका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उनका गुस्सा साफ देखा जा सकता है. 

रणदीप हुड्डा काफी सारी सिक्योरिटी से घिरे थे. उनके साथ-साथ कई सारे लोग भी भीड़ बनाकर एक्टर के इर्द-गिर्द आ खड़े हुए और सेल्फी लेने की कोशिश करते रहे. उन्हें लोगों से बचाने में सिक्योरिटी लगी हुई थी. इसी चक्कर में काफी धक्का-मुक्की होने लगी और रणदीप भी परेशान हो गए. उन्होंने तुरंत ऊंची आवाज में उन लोगों से कहा- एक मिनट, ये क्या बकवास हो रही है? 

Advertisement

'ले लीजिए आप फोटो. हद हो रखी है धक्का-मुक्की की.' रणदीप आगे उन सभी लोगों से फोटो लेने को कहने लगे, जो वहां भीड़ बनाकर उनके पास खड़े थे. एक्टर ने बाद में सभी के साथ आराम से सेल्फी ली और उन्हें संतुष्ट किया. उनके इस वीडियो की चर्चा काफी हो रही है. लोगों की तरफ से अलग-अलग रिएक्शन्स भी देखने मिल रहे हैं. 

यूजर्स का रिएक्शन

कुछ लोगों ने रणदीप के एक्शन को सही ठहराया है. उनका कहना है कि कभी-कभी लोग एक्साइटमेंट में सामने वाले को परेशान कर देते हैं. वहीं कुछ ने एक्टर के चीखने पर नाराजगी जताई है. उनका मानना है कि रणदीप हुड्डा इस सिचुएशन को थोड़ा अच्छी तरह से हैंडल कर सकते थे. उन्हें अपने फैन से इस तरह बात नहीं करनी चाहिए थी. 

बात करें रणदीप हुड्डा के वर्क फ्रंट की, तो इंस्पेक्टर अविनाश के बाद वो जल्द श्रद्धा कपूर संग फिल्म ईठा में नजर आएंगे. इसे छावा बनाने वाले लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है. माना जा रहा है कि ये फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है. हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement