scorecardresearch
 

Ranbir Kapoor Trolling: 'अंत सच्चाई और अच्छाई का होगा', बोलकर फंसे 'रामायण' के रणबीर कपूर, उड़ रही खिल्ली

Ranbir Kapoor Trolling: 'रामायण' फिल्म की रिलीज से ठीक पहले रणबीर कपूर से एक चूक हो गई है. 'दशहरा' इवेंट में स्पीच देते हुए उनकी जुबान फिसल गई, जिसपर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

Advertisement
X
रणबीर कपूर की फिसली जुबान (Photo: Screengrab)
रणबीर कपूर की फिसली जुबान (Photo: Screengrab)

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में रणबीर एक दशहरा इवेंट में शामिल हुए. लेकिन इस कार्यक्रम के दौरान हुई एक चूक के कारण अब एक्टर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. आखिर क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं...

रणबीर से हुई चूक

दरअसल, दशहरे के इवेंट में शामिल होकर रणबीर कपूर ने खास स्पीच दी. लेकिन उन्होंने अपनी स्पीच में एक बड़ी गलती कर दी, जिसका लोग जमकर मजाक उड़ा रहे हैं और रणबीर को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं. 

रणबीर कपूर ने अपनी स्पीच में कहा- दशहरा हमें एक बहुत खूबसूरत बात याद दिलाता है कि बुराई चाहें कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, लेकिन आखिर में अंत सच्चाई और अच्छाई का होगा. 

रणबीर ने अपनी स्पीच में एक गलती कर दी. उन्हें कहना था- आखिर में जीत सच्चाई और अच्छाई की होती है, लेकिन इसके बजाए उन्होंने ये कह दिया-आखिर में अंत सच्चाई और अच्छाई का होगा.

 

यहां देखें वीडियो

 

रणबीर के पीछे पड़े ट्रोल्स

Advertisement

रणबीर की इस गलती पर लोग उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं. कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. ट्रोल्स का कहना है कि सच्चाई का अंत करने वाला भगवान राम का किरदार कैसे निभा सकता है. 

हालांकि, रणबीर की ट्रोलिंग के बीच उनके फैंस सपोर्ट में आगे भी आ रहे हैं. फैंस का कहना है कि भारी भीड़ देखकर रणबीर नर्वस हो गए, जिस वजह से उनकी जूबान फिसल गई. 

यहां देखें लोगों का क्या कहना है-

 

रणबीर की फिल्म रामायण की बात करें तो इसमें वो भगवान राम की भूमिका में दिखने वाले हैं, जबिक साई पल्लवी माता सीता के रोल में दिखेंगी. यश रावण के रोल में दिखेंगे, सनी देओल हनुमान के रोल में नजर आएंगे और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाते दिखेंगे.

फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी जोरों-शोरों पर चल रही है. देखना दिलचस्प होगा कि नितेश तिवारी की रामायण कितनी बड़ी ओपनिंग करती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement