scorecardresearch
 

12 की उम्र में कराए ब्रेस्ट इम्प्लांट्स! स्टार बनने के लिए सहा दर्द, मशहूर एक्ट्रेस ने खोले राज

राखी सावंत ने बॉलीवुड में अपने संघर्ष, कम उम्र में करवाई गई सर्जरी और इंडस्ट्री के डार्क साइड को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. राखी ने बताया कि स्टार बनने के लिए उन्हें दर्द और मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

Advertisement
X
राखी सावंत ने खोले बॉलीवुड के काले-चिट्ठे (Photo: ITG)
राखी सावंत ने खोले बॉलीवुड के काले-चिट्ठे (Photo: ITG)

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर अपने चौंकाने वाले खुलासों को लेकर सुर्खियों में हैं. राखी ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती संघर्ष, कम उम्र में करवाई गई सर्जरी और बॉलीवुड के डार्क साइड पर खुलकर बात की. उन्होंने दावा किया कि इंडस्ट्री में लड़कियों पर गलत तरह का दबाव बनाया जाता था और स्टार बनने के लिए उन्हें कम उम्र में ही बड़े फैसले लेने पड़े. लेकिन उन्हें इसका कोई पछतावा नहीं है.

बॉलीवुड में थी वेश्वावृत्ति!

राखी ने हॉटरफ्लाई से बातचीत में अपनी लाइफ के शुरुआती दौर के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि- आधा बॉलीवुड तो पूरा वेश्यावृत्ति पर ही था. बहुत बुरा था. काम मांगने जाओ तो सीधा कहते थे- अरे हम तुमपर इतना पैसा लगा रहे हैं तुम क्या दे रही हो. मैं अपना पर्स खोलकर देखती थी कि इसको क्या देना है. मुझे क्या मालूम था क्या मांग रहा है. हम तो बच्चे थे. 

12 साल की उम्र में कराई पहली सर्जरी!

राखी ने बताया कि वो 11 साल की थीं जब उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री लेने का ट्राय किया था. और तभी ब्रेस्ट इम्प्लांट्स का भी मन बना लिया था. वो बोलीं कि मैं 11 साल की थी तभी मैंने सर्जरी भी करवाने का सोच लिया था. मैंने सोच लिया था कि मैं यहां झंडे गाड़ूंगी. फिर मैंने देखा कि ऐश्वर्या राय, सुष्मिता सेन आ रही हैं. अलग तरह की सुंदर दिखने वालीं, तो मैंने भी डॉक्टर से जाकर पूछा कि क्या कर सकते हैं. डॉक्टर परमिट नहीं कर रहे थे क्योंकि तब मैं 12 साल की हो गई थी. 

Advertisement

राखी ने बताया कि उस उम्र में तो बॉडी भी ठीक से ग्रो नहीं कर पाती है. बावजूद इसके वो जिद पर अड़ गई थीं, क्योंकि उन्हें अपना नाम बनाना था. उन्होंने खूब दर्द सहकर अपनी बॉडी बनवाई. वो बोलीं- अगर मैं रुक जाती तो परदेसिया वगैरह कैसे मिलता है. उतना टाइम नहीं था कि मैं नैचुरल ग्रोथ के लिए रुक जाती. फिर मैं स्टार कैसे बनती. तब तो मां-बाप पकड़ ले जाते और शादी करा देते. फिर मैं बन जाती बालिका वधु. तो अब तक मेरे से बड़े तो मेरे बच्चे होते. हमारे खानदान में बचपन में शादी करा देते हैं. 

बॉलीवुड में ली एट्री तो पिता ने छोड़ा साथ

राखी बताती हैं कि उनकी मां ने फिर भी उनका साथ दिया लेकिन पिता ने कभी उनका साथ नहीं दिया. वो बोलीं- जब मैं बॉलीवुड में आई तब मेरे पिता ने हमें छोड़ दिया. उनके बीच बहुत झगड़ा होता था. मेरा बाप तो एकदम गिरगिट था. बाकी फैमिली भी वैसी ही थी. फिर जब मैं स्टार बन गई, नाम बन गया राखी सावंत का, तो सब आए. फोटो खिंचवाने. 

राखी ने बताया कि सर्जरी करवाने के बाद मुझमें बहुत कॉन्फिडेंस बढ़ा. चेहरा तो लोग देखते ही नहीं हैं. नीचे ही देखते हैं. इसलिए तो गाने मिले मुझे. बहुत सारे गाने तो मुझे फेस देख के लिया ही नहीं. इसमें कोई बुराई नहीं, तभी तो करवाया न मैंने ताकि लोग देखें. अगर चेहरे में मेरे दम नहीं है तो वही देख के लो. धमाका किया मैंने हर जगह. 

Advertisement

राखी के खुलासे चौंकाने वाले जरूर हैं, लेकिन उनका संघर्ष उससे कहीं ज्यादा हैरान करता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement