राजेश खन्ना बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर में शुमार थे. उन्होंने अपने करियर में तगड़ा स्टारडम देखा. लेकिन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ वो हमेशा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे. एक्ट्रेस अनीता आडवाणी एक समय पर राजेश खन्ना संग रिश्ते में थीं. उनका दावा है कि वो एक्टर संग लिवइन रिलेशनशिप में थीं. अब अनीता ने फिर से राजेश खन्ना को लेकर कई राज खोले हैं.
राजेश खन्ना के मुश्किल वक्त के बारे में बोलीं अनीता
विक्की लालवानी को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में अनीता आडवाणी ने राजेश खन्ना संग अपने रिश्ते पर बात की. उन्होंने एक्टर की जिंदगी के मुश्किल दौर का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि जब राजेश खन्ना की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिटने लगी थीं, तो वो बिल्कुल अकेले पड़ गए थे.
उस दौर के बारे में बात करते हुए अनीता आडवाणी बोलीं- एक समय ऐसा था, जब उनकी फिल्में काम नहीं कर रही थीं. ऐसे वक्त में उनके करीबी लोगों ने भी उनसे दूरी बना ली थी. धीरे-धीरे एक-एक करके सबने उन्हें छोड़ दिया था. परिवार, दोस्त, फैमिली सब अलग हो गए थे. उनके साथ कोई नहीं था.
अनीता आगे बोलीं- ऐसे ही वक्त के लिए तो इंसान शादी करता है, है ना? जब दुनिया आपको छोड़ दे, तो आपका पार्टनर आपके साथ खड़ा रहे. लेकिन उनके मुश्किल वक्त में सभी उनके खिलाफ हो गए थे.
इंडस्ट्री ने किया साइडलाइन?
अनीता से आगे पूछा गया कि क्या इंडस्ट्री भी राजेश खन्ना को साइडलाइन कर रही थी? इस बारे में उन्होंने कहा- हां, बिल्कुल...ऐसा लगता था कि जैसे उनके खिलाफ कोई कैंपेन चल रहा था. लोग कहते थे- उन्हें मत लो...उन्हें कास्ट मत करो.
राजेश खन्ना संग कैसा था रिश्ता?
राजेश खन्ना संग अपनी इक्वेशन पर अनीता बोलीं- उस वक्त मैं उनकी लाइफ को फॉलो नहीं कर रही थी. हम अलग-अलग जिंदगी गुजार रहे थे. मैं बेमतलब का दर्द नहीं चाहती थी.
अनीता आडवाणी ने ये भी दावा किया कि एक वक्त पर राजेश खन्ना संग उनके पति-पत्नी जैसे रिश्ते थे. राजेश खन्ना ने प्राइवेट सेरेमनी में उनकी मांग भरी थी और हाथ में मंगलसूत्र भी पहनाया था. वो दोनों एक दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल थे.