scorecardresearch
 

'राजनीति में करनी पड़ती है एक्ट‍िंग', जब बोले राघव चड्ढा, परिणीति ने जताई सहमति

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की जोडी हिट है. दोनों अपने-अपने प्रोफेशन में राजनीति और एक्टिंग में बिजी रहते हैं. कपल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो घर पर प्रोफेशन से जुड़ी बातें नहीं करते हैं. वे एक दूसरे के प्रोफेशन में नहीं जाना चाहते.

Advertisement
X
राजनीति में आएंगी परिणीति चोपड़ा? (Photo: Instagram/ Parineeti Chopra)
राजनीति में आएंगी परिणीति चोपड़ा? (Photo: Instagram/ Parineeti Chopra)

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पावर कपल हैं. एक राजनीति से है और दूसरा एक्टिंग की दुनिया से. दोनों की जोड़ी फैंस के बीच फेमस है. परिणीति और राघव अपने प्रोफेशन में बिजी रहते हैं. लेकिन क्या कभी एक्ट्रेस राजनीति में पति की तरह कदम रखेंगी. एक इंटरव्यू में ऐसा सवाल हुआ था. इसका राघव ने मजेदार जवाब दिया था.

नेता बनेंगी परिणीति?

इंडिया टीवी के टॉक शो में राघव ने पत्नी के राजनीति में आने पर कहा था- जो जिसका काम है उसी को करना चाहिए. जिसका काम उसी को साझे, और करे तो उल्लू लागे. वैसे तो हमारे प्रोफेशन में बहुत लोग एक्टिंग भी करते हैं. हमारे प्रोफेशन में एक्टिंग का बहुत स्कोप है. जितना ड्रामा और एक्टिंग इनकी दुनिया में होता है. मुझे लगता है उतना है ड्रामा और एक्टिंग हमारी दुनिया में होता है. राजनीति में आना है या नहीं, ये परिणीति का फैसला है. मैं समझता हूं परिणीति की पॉलिटिक्स में दूर-दूर तक कोई रुचि नहीं है.

राघव ने कहा कि मेरे और परिणीति के प्रोफेशन में बहुत समानता है. हमें भी एक्टिंग करनी पड़ती है, इन्हें भी. इनके प्रोफेशन में भी हमारी तरह राजनीति होती है. हमें वोटर्स का दिल जीतना होता है, परिणीति को ऑडियंस का. हम चुनाव या तो हारते हैं या जीतते हैं. इनकी भी फिल्म या तो हिट होती है या फ्लॉप. हमने अपने-अपने प्रोफेशन को अलग रखा हुआ है.

Advertisement

परिणीति ने राघव की बात को काटते हुए कहा था- मैं पहले ही होम मिनिस्टर बन गई हूं. राघव ने भी इस पर सहमति जताई. जब परिणीति से पूछा गया क्यों वो राघव को एक्टिंग की दुनिया में लाएंगी, उन्हें कोई रोल दिलवाएंगी? जवाब में एक्ट्रेस कहती हैं- ये ना हो पाएगा. हम जब घर पर होते हैं, हमारी राजनीति और फिल्मों पर कोई बात नहीं होती है. हम नॉर्मल और बहुत बोरिंग बातें करते हैं. हम घर और फैमिली में बिजी रहते हैं. हम दोनों को अब अपना करियर चेंज नहीं करना चाहिए. 

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया. उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया. वो दो तिहाई सांसदों के साथ बीजेपी में विलय करेंगे. राघव चड्ढा के AAP छोड़ने पर फिलहाल उनकी पत्नी परिणीति चोपड़ा का रिएक्शन नहीं आया है. वैसे राघव के राजनीतिक मामलों में परिणीति कम ही रिएक्ट करती हैं. हालांकि उनकी राज्यसभा में दी गई स्पीच और जनता के बीच किए गए कामों की वो खुलकर तारीफ करती हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement