scorecardresearch
 

धुरंधर 2 पर लगे 'प्रोपेगेंडा' के टैग को प्रियदर्शन ने बताया गलत, बोले- फिल्म देखने वाले लोग पागल हैं?

प्रियदर्शन ने बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा कहे जाने पर काफी करारा जवाब दिया है. उन्होंने सीधा कहा कि जनता का दिल खोलकर फिल्म को स्वीकार करना इस बात का सबूत है कि ये प्रोपेगेंडा नहीं है. प्रियदर्शन ने अपने साथ काम कर चुके धुरंधर 2 डायरेक्टर आदित्य धर के बारे में भी बात की.

Advertisement
X
प्रियदर्शन ने धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा का टैग देने को कहा गलत! (Photo: IMDB)
प्रियदर्शन ने धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा का टैग देने को कहा गलत! (Photo: IMDB)

बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी धुरंधर 2 लगातार जमकर कमाई कर रही है. लेकिन फिल्म के कंटेंट में उतरी पॉलिटिक्स को लेकर चल रही बहस थमने का नाम नहीं ले रही. पिछले 11 दिनों से धुरंधर 2 का क्रेज जनता के सिर चढ़ा नजर आ रहा है. लेकिन हर दिन ये बहस भी चल रही है कि फिल्म 'प्रोपेगेंडा' है या नहीं. अब आइकॉनिक फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने भी ये बहस जॉइन कर ली है. प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला 10 अप्रैल को थिएटर्स में धुरंधर 2 की सुनामी के बीच पहुंच रही है. लेकिन फिर भी प्रियदर्शन ने धुरंधर 2 को डिफेंड किया.

'प्रोपेगेंडा' जैसा कुछ नहीं होता!
सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में प्रियदर्शन ने ये बात सीधे रिजेक्ट कर दी कि धुरंधर प्रोपेगेंडा है. उन्होंने कहा, 'ये तो बस सच्चाई को लोगों के सामने ला रही है. जब पूरे देश ने फिल्म स्वीकार कर ली है, तो कुछ लोगों की राय से क्या फर्क पड़ता है? भारत ने ये फिल्म देख ली है और इसे स्वीकार कर लिया है. इससे बड़ी कोई हिट नहीं है. आपको क्या लगता है कि जिन लोगों ने ये फिल्म देखी है, वो पागल हैं?'

प्रियदर्शन ने कहा कि लोगों की राय उन्हीं पर छोड़ देनी चाहिए, उनसे बहस में नहीं पड़ना चाहिए. भूल जाना चाहिए. उनका मानना है कि आदित्य धर इस फिल्म से जो पाना चाहते थे, उन्होंने पा लिया है. भारत में मेजॉरिटी ने इस फिल्म को स्वीकार कर लिया है और इसका मतलब है कि ये अच्छी फिल्म है.

Advertisement

आदित्य धर की अचीवमेंट से बहुत खुश हैं प्रियदर्शन
धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर ने अपने करियर की शुरुआत में प्रियदर्शन के साथ काम किया है. उन्होंने प्रियदर्शन की फिल्मों आक्रोश और तेज में डायलॉग लिखे हैं. आदित्य की कामयाबी के बारे में बात करते हुए प्रियदर्शन ने कहा, 'जब आपके बच्चे और आपसे सीखे हुए लोग जीवन में ऊंचाई पर पहुंचते हैं, तो सबसे ज्यादा खुशी होती है. इसलिए आदित्य ने जो कुछ पाया है, उसके बारे में सुनकर मुझे बहुत खुशी होती है.'

प्रियदर्शन 14 साल बाद अक्षय कुमार के साथ भूत बंगला लेकर आ रहे हैं. दोनों ने हेराफेरी, गरम मसाला और भागमभाग जैसी कई यादगार कॉमेडी फिल्में दी हैं. मगर भूत बंगला के लिए सबसे बड़ा रिस्क यही है कि ये धुरंधर 2 की सुनामी के बीच रिलीज हो रही है. आदित्य धर की धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड 1350 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन के साथ बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement