हिंदी सिनेमा में रामायण को लेकर कई फिल्में बनी हैं, लेकिन 2023 में आई फिल्म आदिपुरुष के जैसी किसी मूवी की दुर्गति नहीं हुई है. ओम राउत के निर्देशन में बनी आदिपुरुष के जितनी ट्रोलिंग शायद ही किसी दूसरी माइथोलॉजिकल मूवी को मिली होगी. प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन का स्टारडम भी इस फिल्म की नैय्या डूबने से नहीं बचा सका. आज 3 साल बाद जब नितेश तिवारी ने अपनी फिल्म रामायण की पहली झलक दिखाई है, लोगों ने फिर से आदिपुरुष को ट्रोल करना शुरू कर दिया है.
ओम राउत के पीछे पड़े ट्रोल्स
नेटिजन्स के बीच आदिपुरुष और इसके डायरेक्टर ओम राउत को ट्रोल किया जा रहा है. एक तरफ रणबीर कपूर की रामायण की तारीफ हो रही है. दूसरी तरफ आदिपुरुष का फिर से मजाक उड़ रहा है. दोनों फिल्मों के सीन्स को कंपेयर कर लोग तंज कस रहे हैं. एक सीन पुष्पक विमान को लेकर भी है. कोलाज में एक तरफ रामायण में दिखा खूबसूरत पुष्पक विमान है, दूसरी ओर आदिपुरुष का पुष्पक विमान, जिसमें रावण बने सैफ अली खान को चमगादड़ पर बैठे दिखाया गया है. इस फोटो को शेयर कर यूजर ने लिखा- ओम राउत, पुष्पक विमान ऐसा दिखता है.
शख्स ने चुटकी लेते हुए लिखा- ओम राउत के छिपने का वक्त आ गया है. यूजर ने प्रभास का सीन शेयर कर लिखा- आदिपुरुष के ब्लंडर के बाद पब्लिक को हील होने की जरूरत थी. नितेश तिवारी की रामायण से ओम राउत को सीखना चाहिए, कैसे कल्चर और इतिहास को रिप्रेजेंट करें. शख्स ने लिखा- रामायण का टीजर देखने के बाद ओम राउत की नींद उड़ गई होगी.
रामायण के टीजर को मिले दमदार रिस्पॉन्स के बाद फैंस को इसके ट्रेलर का इंतजार है. फिल्म इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी. आपको कैसा लगा रामायण का टीजर?