scorecardresearch
 

इंग्लैंड के सिलेबस में 'मुन्नी बदनाम हुई', मलाइका अरोड़ा ने दी गुडन्यूज

मुन्नी बदनाम हुई ट्रैक 2010 में रिलीज दबंग फिल्म का हिट गाना है. इसे ममता शर्मा और ऐश्वर्या ने आवाज दी थी. इसके लिरिक्स लल‍ित पंड‍ित ने लिखे थे. मलाइका अरोड़ा अपने गाने को इंग्लैंड के सिलेबस में मिली इस उपलब्ध‍ि पर बेहद खुश हैं.

Advertisement
X
मलाइका अरोड़ा (मुन्नी बदनाम हुई गाने का सीन)
मलाइका अरोड़ा (मुन्नी बदनाम हुई गाने का सीन)

मलाइका अरोड़ा के हिट बॉलीवुड नंबर्स किसे नहीं पता है. दिल से हो या दबंग हो, फिल्मों में मलाइका के छैंया छैंया और मुन्नी बदनाम हुई गाने, फिल्म से कम सुपरह‍िट नहीं रहे. अब मलाइका का यह आइटम नंबर इंग्लैंड के स्कूलों में भी पढ़ाया जाएगा. बच्चों को संगीत के विभ‍िन्न आयामों की जानकारी देने के उद्देश्य से यूके श‍िक्षा विभाग ने इंड‍ियन क्लास‍िकल म्यूज‍िक, बॉलीवुड हिट्स और भांगड़ा बीट्स को स्कूल के सिलेबस में शामिल किया है. एक्ट्रेस ने इस खबर की कट‍िंग शेयर कर खुशी जताई है. 

ये गाने भी हैं स‍िलेबस में शामिल 

शुक्रवार को स्कूल के नए म्यूज‍िक कर‍िक्यूलम गाइडेंस जारी की गई. संगीत के इस सिलेबस में बॉलीवुड हिट मुन्नी बदनाम हुई गाने के अलावा स्लमडॉग मिलिनियर फिल्म का गाना जय हो भी मौजूद है. इसके अलावा किशोरी अमोनकर का गाना सहेली रे, अनुष्का शंकर के इंड‍ियन समर को भी शामिल किया गया है. जारी किए गए दिशा-निर्देश में कहा गया है कि ब्रिट‍िश पहचान समृद्ध और विविधतापूर्ण है.   

मलाइका अरोड़ा इंस्टा स्टोरी

मालूम हो मुन्नी बदनाम हुई ट्रैक 2010 में रिलीज दबंग फिल्म का हिट गाना है. इसे ममता शर्मा और ऐश्वर्या ने आवाज दी थी. इसके लिरिक्स लल‍ित पंड‍ित ने लिखे थे. मलाइका अरोड़ा अपने गाने को इंग्लैंड के सिलेबस में मिली इस उपलब्ध‍ि पर बेहद खुश हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि मुन्नी बदनाम हुई ट्रैक काफी हद तक मलाइका की वजह से पॉपुलर हुआ था. 

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

ऐसे दी होली की शुभकामना 

इस अचीवमेंट से इतर मलाइका ने फैंस को अपनी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर कर होली की शुभकामनाएं भी पहले से दे दी है. उन्होंने जिम के कपड़ों में छत से अपनी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर कर लिखा- 'वीकेंड में रमते हुए! आप सभी को एडवांस में होली की शुभकामनाएं! सभी सुरक्ष‍ित रहें, घर पर रहें'. होली से पहले मलाइका का यह बेरंग अंदाज उनके आने वाले पोस्ट के लिए एक्साइटमेंट भी छोड़ रहा है.

   
 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement