scorecardresearch
 

2 बच्चों के पिता के प्यार में थी एक्ट्रेस, शादी से पहले टूटा रिश्ता, अलग हुईं राहें?

मृणाल ठाकुर और धनुष के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया और फिल्मफेयर सूत्रों से सामने आई हैं. दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा, लेकिन अफवाहें लगातार बनी रहीं.

Advertisement
X
क्यों अलग हुईं राहें (Photo: Instagram @mrunalthakur/Social Media)
क्यों अलग हुईं राहें (Photo: Instagram @mrunalthakur/Social Media)

मृणाल ठाकुर और धनुष का रिलेशन एक बार फिर सुर्खियों में है. पिछले कुछ महीनों से इनके रोमांस की चर्चा थी. फरवरी में कहा गया कि दोनों शादी करने वाले हैं. हालांकि, ऐसा हुआ नहीं. पर अब खबरें आ रही हैं कि मृणाल और धनुष ने अपनी राहें अलग कर ली हैं. जानते हैं कि इनके ब्रेकअप की क्या वजह है. 

मृणाल-धनुष का हुआ ब्रेकअप?
मृणाल ठाकुर और धनुष का ब्रेकअप चर्चा में आ गया है. फिल्मफेयर में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया कि मृणाल और धनुष ने अलग होने का फैसला किया है. हालांकि ब्रेकअप के पीछे का सटीक कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है. 

कई महीनों से धनुष और मृणाल के रिश्ते की अफवाहें चल रही थीं. भले ही दोनों ने सार्वजनिक रूप से इस अटकलों पर कोई बात नहीं की, उनके साथ दिखने और इंडस्ट्री इवेंट्स पर हुई बातचीत ने अकसर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा.

इस साल की शुरुआत में जब धनुष फिल्म "सन ऑफ सरदार 2" की प्रीमियर में शामिल हुए, जिसमें मृणाल ठाकुर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, तब भी इनके रोमांस की अफवाहों को और तेजी मिली. इवेंट में उनकी मौजूदगी को कई लोगों ने सपोर्ट के रूप में देखा और डेटिंग अफवाहों को और हवा मिली. लगातार हो रही चर्चा के बावजूद दोनों स्टार्स ने अपनी निजी जिंदगी को निजी रखा. धनुष या मृणाल ने कभी ऑफिशियली किसी रिश्ते को कंफर्म नहीं किया.

Advertisement

धनुष ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा लो प्रोफाइल बनाए रखा है. शादी के 18 साल बाद 2022 में धनुष ने अपनी वाइफ ऐश्वर्या रजनीकांत से अलग होने का फैसला किया. तलाक के बाद उन्होंने या ऐश्वर्या ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा. निजी जिंदगी को मुद्दा बनाने के बजाए उन्होंने हमेशा अपने काम पर फोकस किया. 

दूसरी ओर  मृणाल ठाकुर ने "सीता रामम", "हाय नन्ना" और "द फैमिली स्टार" जैसी फिल्मों के जरिए अपना एक मजबूत फैनबेस बनाया. इस साल उन्हें तीन फिल्मों "दो दीवाने सहर में", "डकैत: अ लव स्टोरी" और "है जवानी तो इश्क होना है" में देखा गया. उनकी अपकमिंग फिल्म "पूजा मेरी जान" और "राका" हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement