scorecardresearch
 

एंटरटेनिंग होगा वीकेंड, ZEE5 और SonyLIV पर देखें ये धमाकेदार फिल्में-सीरीज, IMDb पर भी है जलवा

वीकेंड पर अगर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्क्रॉल करके थक गए हैं, तो चिंता मत करिए. हम आपके लिए जी5 और सोनी लिव पर मौजूद शानदार फिल्में और वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जो आपके वीकेंड को धमाकेदार बना देंगी.

Advertisement
X
वीकेंड पर देखें ये फिल्में-सीरीज (Photo: IMDb)
वीकेंड पर देखें ये फिल्में-सीरीज (Photo: IMDb)

अपने वीकेंड को एंटरटेनमेंट से भरना है तो जी5 और सोनी लिव पर मौजूद सस्पेंस, ड्रामा और एक्शन से भरपूर फिल्में और सीरीज देख सकते हैं. ये आपको अपनी स्क्रीन से चिपके रहने पर मजबूर कर देंगी. सान्या मल्होत्रा की 'मिसेज' के घरेलू संघर्ष से लेकर जिम्मी शेरगिल की 'योर ऑनर' के कानूनी दांव-पेंच तक, हमने आपके लिए एक खास लिस्ट लेकर आए हैं. आप इन्हें अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

Blurr (फिल्म)
जी5 पर मौजूद यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. इसमें गायत्री अपनी जुड़वां बहन की रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझाने की कोशिश करती है. गायत्री खुद भी धीरे-धीरे अपनी आंखों की रोशनी खोती रहती है, जिससे उसका मिशन और भी मुश्किल और डरावना हो जाता है. अगर आपको सस्पेंस और ऐसी फिल्में पसंद हैं जो दिमाग को झकझोर दें, तो यह आपके लिए बेस्ट है. वीकेंड पर आप इस फिल्म को देख सकते हैं. 

कास्ट: तापसी पन्नू और गुलशन देवैया

IMDb रेटिंग- 5.8

 

मिथ्या (Mithya)
इस वेब सीरीज की कहानी एक प्रोफेसर और उसकी स्टूडेंट के बीच के टकराव की है. प्रोफेसर अपनी स्टूडेंट पर साहित्यिक चोरी (Plagiarism) का आरोप लगाती है. यहां से शुरू होता है झूठ और धोखे का एक ऐसा खेल, जो हत्या तक पहुंच जाता है. यह सीरीज इंसानी स्वभाव के काले पहलुओं को बखूबी दिखाती है. छोटे एपिसोड्स और शानदार एक्टिंग इसे एक सिटिंग में देखने लायक बनाते हैं.

Advertisement

कास्ट: हुमा कुरैशी और अवंतिका दसानी 

IMDb रेटिंग- 6.8

 

मिसेज (Mrs.) 
मिसेज एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जो फेमस मलयालम फिल्म 'द ग्रेट इंडियन किचन' का ऑफिशियल रीमेक है. इसमें एक नई शादीशुदा महिला की कहानी है, जो घर के कामों और समाज की परंपराओं के बोझ तले दब जाती है. वो इस बंधनों से अपनी पहचान बचाने की कोशिश करती है. यह फिल्म समाज की कड़वी सच्चाई और महिलाओं के घरेलू संघर्ष को बड़ी संजीदगी से दिखाती है. सान्या मल्होत्रा की बेहतरीन एक्टिंग इसे खास बनाती है.

कास्ट: सान्या मल्होत्रा और निशांत दहिया

IMDb रेटिंग- 6.7

 

SonyLIV पर देखें ये वेब सीरीज

अवरोध: द सीज विदिन (Avrodh: The Siege Within)

अवरोध: द सीज विदिन सीरीज 2016 के उरी हमले और उसके बाद भारतीय सेना द्वारा की गई 'सर्जिकल स्ट्राइक' पर आधारित है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे इस खतरनाक मिशन की प्लानिंग करके उसे अंजाम दिया गया. देशभक्ति से भरी यह सीरीज आपको एक्शन और इमोशन्स का जबरदस्त डोज देगी. इसके दो सीजन हैं और दोनों ही अंत तक बांधकर रखते हैं. इस सीजीर को मिस करना बड़ी भूल होगी. 

कास्ट: अमित साध, नीरज काबी और दर्शन कुमार

IMDb रेटिंग- 7.7

 

योर ऑनर (Your Honor)
यह एक ईमानदार जज की कहानी है, जिसका बेटा 'हिट एंड रन' केस में फंस जाता है. जिस शख्स का एक्सीडेंट हुआ है, वो शहर के सबसे बड़े गैंगस्टर का बेटा है. ऐसे में एक पिता अपने बेटे को बचाने के लिए कानून के खिलाफ जाता है. जिम्मी शेरगिल की लाजवाब एक्टिंग और कहानी का तनाव आपको अंत तक सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या गलत है और क्या सही.

Advertisement

कास्ट: जिम्मी शेरगिल, वरुण बडोला और मीता वशिष्ठ

IMDb रेटिंग- 7.2

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement