scorecardresearch
 

'वो बात नहीं...' राणाजी 2.0 गाने पर ममता कुलकर्णी ने तोड़ी चुप्पी, कमबैक को तैयार मगर रखी बड़ी शर्त

ममता कुलकर्णी ने 'राणाजी 2.0' पर खुलकर बात की. उन्होंने माहिरा शर्मा की तारीफ की, लेकिन कहा कि ओरिजिनल गाने का जादू अलग था. साथ ही बॉलीवुड में कमबैक को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया.

Advertisement
X
ममता कुलकर्णी बोलीं- माहिरा अच्छी हैं लेकिन गाने में वो बात नहीं (Photo: ITGD)
ममता कुलकर्णी बोलीं- माहिरा अच्छी हैं लेकिन गाने में वो बात नहीं (Photo: ITGD)

90 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'करण अर्जुन' का आइकॉनिक गाना 'मुझको राणाजी माफ करना' एक बार फिर चर्चा में है. इस बार गाने को 'राणाजी 2.0' के नाम से नए अंदाज में रिलीज किया गया है, जिसमें माहिरा शर्मा नजर आ रही हैं और इसे कोरियोग्राफ किया है रेमो डिसूजा ने. गाना रिलीज होते ही लोगों के बीच ओरिजिनल और रीमेक की तुलना शुरू हो गई. अब इस पर खुद ममता कुलकर्णी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

'ओरिजिनल की बात ही अलग है'

ममता कुलकर्णी ने कहा कि उन्हें माहिरा शर्मा की परफॉर्मेंस पसंद आई, लेकिन 'मुझको राणाजी माफ करना' का ओरिजिनल वर्जन आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है और उसकी बात अलग ही है. ममता ने गाने की शूटिंग से जुड़ा दिलचस्प किस्सा भी सुनाया. उन्होंने बताया कि कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश ने इस गाने के लिए 2-3 दिन की रिहर्सल रखी थी, लेकिन उन्होंने पहले ही दिन सारे स्टेप्स सीख लिए थे.

हालांकि, शूटिंग वाले दिन उन्हें हैरानी तब हुई जब पूरे डांस स्टेप्स ही बदल दिए गए. ममता ने कहा- मैंने पूछा कि जब स्टेप्स बदलने ही थे तो फिर रिहर्सल का क्या मतलब था? लेकिन चिन्नी प्रकाश मास्टर ने साबित किया कि वो कितने अच्छे थे और हमने समय पर गाने की शूटिंग पूरी कर ली.

Advertisement

ममता ने फिल्म के निर्देशक राकेश रोशन की भी खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी स्टारकास्ट, सैकड़ों डांसर्स और कई बड़े गानों वाली फिल्म को संभालना आसान नहीं था. उन्होंने कहा कि 'जय मां काली', 'भंगड़ा पा ले' और 'एक मुंडा मेरी उम्र का' जैसे गानों को लोगों ने भरपूर प्यार दिया और इसी वजह से 'करण अर्जुन' सुपरहिट साबित हुई.

क्या बॉलीवुड में वापसी करेंगी ममता?

लंबे समय से फिल्मों से दूर चल रहीं ममता कुलकर्णी ने अपने कमबैक को लेकर भी बड़ा संकेत दिया है. उन्होंने बताया कि उन्हें लगातार फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं और अगर कोई दमदार स्क्रिप्ट मिली तो वह जरूर वापसी करेंगी. हालांकि उन्होंने साफ कहा कि अब उनकी सोच पहले जैसी नहीं रही.

ममता ने कहा- अगर अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी तो मैं फिल्म जरूर करूंगी, लेकिन आज मैं 'मुझको राणाजी माफ करना' जैसा गाना इन बोलों के साथ नहीं कर पाऊंगी. अब मैं आध्यात्मिक रूप से काफी जागरूक हो चुकी हूं. उन्होंने आगे कहा कि 90 के दशक में उनका पूरा ध्यान सिर्फ डांस स्टेप्स पर होता था. उस वक्त वह गाने के बोलों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती थीं, लेकिन अब किसी भी प्रोजेक्ट को चुनने से पहले उसके शब्द और संदेश को भी उतनी ही गंभीरता से देखती हैं.

Advertisement

यानी साफ है कि ममता कुलकर्णी फिल्मों में वापसी के लिए तैयार हैं, लेकिन इस बार उनकी शर्त सिर्फ एक है- कहानी दमदार होनी चाहिए और किरदार उनकी मौजूदा सोच के मुताबिक होना चाहिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement