माधुरी दीक्षित बॉलीवुड में आज भी अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीतती हैं. एक्ट्रेस जल्द नेटफ्लिक्स की फिल्म मां बहन में नजर आएंगी, जिसमें एनिमल फेम तृप्ति डिमरी भी हैं. इन दो बड़ी एक्ट्रेसेस के अलावा फिल्म में पॉपुलर इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर धरना दुर्गा भी होंगी, जिनका ये बॉलीवुड डेब्यू भी है.
धरना दुर्गा अपनी रिलेटेबल रील्स के लिए मशहूर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स उन्हें फॉलो भी करते हैं. ऐसे में उनका फिल्म मां बहन में आना एक बड़ी बात मानी जा रही है. इन दिनों धरना, माधुरी और तृप्ति के साथ अपनी डेब्यू फिल्म का जमकर प्रमोशन भी कर रही हैं. लेकिन पैपराजी उन्हें उतना महत्व नहीं दे रहे, जिससे धरना के फैंस नाराज हैं.
धरना हुईं इग्नोर, नाराज फैंस
फिल्म मां बहन की लीड हीरोइन्स माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा का एक वीडियो सामने आया है. इसमें पैप्स सिर्फ माधुरी-तृप्ति की पिक्चर लेने की बातें करते हैं. वो इंफ्लुएंसर पर कोई ध्यान नहीं देते, जिससे वो इग्नोर फील करने लगती हैं. धरना इस दौरान थोड़ी मायूस होती हैं और फिर चुपचाप कैमरा से साइड हो जाती हैं. उनके साइड में खड़ीं माधुरी कुछ नहीं कहतीं और वो तृप्ति के साथ मिलकर कैमरा पर पोज देती हैं.
धरना के फैंस पैप्स के इस बर्ताव से खुश नहीं हैं. उन्होंने इंफ्लुएंसर को इग्नोर किए जाने पर पैप्स को फटकार लगाई है. साथ ही माधुरी-तृप्ति की चुप्पी पर सवाल खड़े किए. धरना दुर्गा के फैंस का वीडियो देखकर कहना है कि लाखों लोग फिल्म मां बहन सिर्फ उन्हें देखने के लिए देखना चाहते थे. लेकिन अब इसके बाद उनका मन उदास हुआ है क्योंकि उनकी फेवरेट इंफ्लुएंसर को साइडलाइन किया गया है.
फिल्म मां बहन में माधुरी-तृप्ति-धरना के अलावा रवि किशन भी हैं. इसे सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया है, जो 4 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इसके ट्रेलर को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म में तीनों लीड्स की कॉमेडी भी अच्छी दिख रही है. अब देखना ये है कि जब ये रिलीज होगी, तो इसे कितना पसंद किया जाएगा. साथ ही, धरना के फैंस इस फिल्म को कितना कामयाब बनाएंगे.