scorecardresearch
 

एक ही कब्रिस्तान में दफन में मधुबाला-दिलीप कुमार, रिश्ते पर बहन का बड़ा खुलासा

मधुबाला और दिलीप कुमार का रिश्ता हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार प्रेम कहानियों में से एक है. हाल ही में मुमताज ने दिलीप कुमार के मधुबाला से ब्रेकअप के पीछे उनकी दिल की बीमारी को कारण बताया था, जिसे मधुबाला की बहन मधुर भूषण ने खारिज किया.

Advertisement
X
मधुबाला-दिलीप कुमार के रिश्ते का सच (Photo: Social media)
मधुबाला-दिलीप कुमार के रिश्ते का सच (Photo: Social media)

मधुबाला और दिलीप कुमार का रिश्ता हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार प्रेम कहानियों में से एक है. हालांकि, उनका रिश्ता उनकी मशहूर फिल्म मुगल-ए-आजम के रिलीज होने से पहले ही टूट गया था. मधुबाला और दिलीप अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका इश्क आज भी सुर्खियों में रहता है. 

हाल ही में एक्ट्रेस मुमताज ने मधुबाला और दिलीप कुमार के रिश्ते को लेकर बात की. दिग्गज एक्ट्रेस ने कहा कि दिलीप कुमार को जैसे ही पता चला कि मधुबाला दिल की बीमारी से जूझ रही हैं. ये भी पता चला कि बीमारी की वजह से वो कभी मां बन सकेंगी. इसके बाद उन्होंने मधुबाला से रिश्ता तोड़ दिया. लेकिन मधुबाला की बहन मधुर भूषण ने अब ये दावा खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि मधुबाला की बीमारी का पता बहुत बाद में चला था. 

विक्की ललवानी से बातचीत में मधुर ने मुमताज की बातों पर सफाई दी और कहा कि मधुबाला की दिल की बीमारी का उनके और दिलीप कुमार के ब्रेकअप से कोई लेना-देना नहीं था. उन्होंने उनके अलग होने की परिस्थितियों पर बात करते हुए कहा- यह एक बहुत बड़ी कहानी है. उन्होंने आगे कहा- उन्हें दिल की बीमारी बहुत बाद में हुई थी. उस वक्त दिलीप कुमार कहीं तस्वीर में नहीं थे.

Advertisement

एक ही कब्रिस्तान में दोनों की कब्र 
दिलीप कुमार ने 1966 में सायरा बानू से शादी की थी. अपनी बायोपिक में उन्होंने बताया था कि शादी के बाद मधुबाला ने उन्हें मिलने के लिए एक लेटर भेजा था. उन्होंने कहा कि बॉम्बे लौटकर उन्होंने ये बात सायरा को बताई. सायरा ने उन्हें मधुबाला से मिलने के लिए मोटिवेट किया, क्योंकि उन्हें लगा कि मधुबाला शायद परेशान होंगी.

इस मुलाकात को याद करते हुए दिलीप कुमार ने लिखा- जब मैं मधु के घर गया, तो उन्हें कमजोर और बेहद कमजोर देखकर मुझे दुख हुआ. अपनी नाजुक सेहत के बावजूद मधुबाला उन्हें देखकर खुश हुईं और उनकी सायरा बानू से शादी पर खुशी जताई. उन्होंने कहा था- हमारे शहजादे को उनकी शहजादी मिल गई है, मैं बहुत खुश हूं.

मधुबाला की बहन मधुर ने ये भी बताया कि मधुबाला और दिलीप कुमार मुंबई के जुहू मुस्लिम कब्रिस्तान में एक-दूसरे के करीब दफन हैं. उन्होंने कहा- वे एक-दूसरे के बहुत करीब दफन हैं. सिर्फ पांच से 10 मीटर की दूरी पर. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement