scorecardresearch
 

आमिर खान को बिश्नोई गैंग की धमकी, तीसरी शादी से नाराज? कहा- सांसें दबा देंगे

आमिर खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. एक्टर को अब बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिली है, जिसके बाद फैंस के बीच हलचल मच गई है. धमकी में आमिर खान पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का जिम्मेदार बताया गया है.

Advertisement
X
आमिर खान को बिश्नोई गैंग ने दी धमकी (Photo: ITG)
आमिर खान को बिश्नोई गैंग ने दी धमकी (Photo: ITG)

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है. सलमान खान के बाद अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं. आमिर खान को बिश्नोई गैंग की तरफ से सोशल मीडिया पर धमकी दी गई है. बताया जा रहा है कि आमिर को धमकी देना वाला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई आरजू बिश्नोई है, जिसका ऑडियो भी सामने आया है. 

पोस्ट में दी धमकी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट और ऑडियो शेयर करके आमिर खान को धमकी दी है. हालांकि, हम सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो की पुष्टि नहीं करते है. 

पोस्ट में लिखा है- जय श्री राम, जय सीता राम. मैं आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप). ये जो हमारी संस्कृति के खिलाफ हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर आमिर खान जैसे लोग इसे बढ़ावा दे रहे हैं, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द इसको दिया जाएगा. ये चीज हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है. 

'हमारा, हमारे भाई-बहनों और देशवासियों से वादा है कि जो भी इस घटिया हरकत को बढ़ावा देगा, उसको हम अपने तरीके से जवाब देंगे. ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं, इनकी हम सांसें दबा लेंगे.'

Advertisement

आमिर की तीसरी शादी से नाराज बिश्नोई गैंग?

आमिर खान को मिली धमकी में लव जिहाद का जिक्र किया गया है, जिससे इतना साफ है कि बिश्नोई गैंग, आमिर खान की तीसरी शादी से नाराज है. बता दें कि आमिर ने जबसे गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी करके घर बसाया है, तभी से वो मुश्किलों में हैं. आमिर की तीसरी शादी का जमकर विरोध किया जा रहा है. दूसरे धर्म की महिलाओं संग आमिर की शादी को लव जिहाद माना जा रहा है. 

आमिर की तीसरी शादी के खिलाफ बजरंग दल ने भी विरोध प्रदर्शन किया. दूसरे धर्म की महिलाओं संग शादी करने पर आमिर खान को लेकर फतवा भी जारी हो गया है. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने भी आमिर को 'लव जिहाद' के ब्रांड एंबेसडर का टैग दिया है. अब आमिर को बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिलने पर फैंस के बीच हलचल मच गई है. फैंस आमिर को लेकर चिंता में हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement