scorecardresearch
 

पवन-अक्षरा सिंह विवाद पर खेसारी लाल यादव की दो टूक, मनोज तिवारी के ऑफर पर दिया जवाब

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने हाल ही में इंडस्ट्री और राजनीति से जुड़े सवालों पर खुलकर रिएक्शन दिया. एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के बयान पर उन्होंने खुद को विवादों से दूर रखा.

Advertisement
X
पवन-अक्षरा पर बोले खेसारी लाल यादव (Photo: ITGD)
पवन-अक्षरा पर बोले खेसारी लाल यादव (Photo: ITGD)

भोजपुरी सिनेमा के 'ट्रेडिंग स्टार' खेसारी लाल यादव अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के गर्माते विवादों और खुद के राजनीति में आने की चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ी है. इसके अलावा पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच चल रही जुबानी जंग पर रिएक्शन दिया है.

खेसारी लाल यादव से जब पवन सिंह के राज्यसभा जाने की अटकलों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही नपे-तुले शब्दों में अपनी बात रखी. सिर्फ इतना ही नहीं, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी द्वारा उन्हें राजनीति में लाने के प्रस्ताव पर भी खेसारी ने अपनी स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है.

पवन सिंह पर बोले खेसारी
पिछले कुछ समय से सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज है कि पवन सिंह को राज्यसभा भेजा जा सकता है. इस मुद्दे पर जब खेसारी लाल यादव की राय मांगी गई, तो उन्होंने किसी भी तरह की कड़वाहट दिखाने के बजाय बेहद सादगी से जवाब दिया। खेसारी ने कहा, 'अगर वे जा रहे हैं, तो उन्हें बहुत-बहुत बधाई. वे वहां जाएं और बेहतर काम करें.'

अक्षरा सिंह पर बोले खेसारी
भोजपुरी एक्ट्र्र्रेस अक्षरा सिंह अक्सर पवन सिंह पर निशाना साधती रहती हैं और हाल ही में उन्होंने खेसारी को लेकर भी कुछ बातें कही थीं. जब इस बारे में खेसारी से सवाल हुआ, तो उन्होंने हाथ जोड़कर इस विवाद से खुद को अलग कर लिया. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, 'मुझे इन सब विवादों में मत डालिए.' इसके साथ ही उन्होंने तंज भरे लहजे में यह भी कहा कि 'कम से कम वो सही हैं ना.' 

Advertisement

बता दें कि खेसारी लाल यादव का एक्ट्रेस  काजल राघवानी का लंबे समय तक अफेयर रहा. ब्रेकअप के बाद काजल ने बताया कि खेसारी ने उनसे शादी का वादा किया लेकिन फिर धोखा दिया. हालांकि खेसारी इन बातों से मुकर गए और काजल के बारे में भद्दी बातें कही. इस पर अक्षरा सिंह ने कहा था, 'काजल को खेसारी के समर्थकों ने खूब हैरेस किया. अक्षरा ने साथ ही ये भी बताया कि खेसारी से अब उनके भी संबंध अच्छे नहीं हैं, कभी एक्टर उनसे सीखा करते थे लेकिन अब घमंड आ गया है. बहुत ऊंचे हो गए हैं.  इसके साथ ही अक्षरा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में सालों पुराने दौर के खत्म होने की बात की. अक्षरा मानती हैं कि आज भोजपुरी इंडस्ट्री को मेल एक्टर्स डोमिनेट नहीं करते हैं. 

राज्यसभा के जवाब में
वहीं बीजेपी सांसद और भोजपुरी के दिग्गज कलाकार मनोज तिवारी ने हाल ही में कहा था कि वे खेसारी लाल यादव को भी लोकसभा ले जाएंगे. इस ऑफर पर अपना रिएक्शन देते हुए खेसारी ने सीधे जवाब देते हुए कहा, 'मैं जहां हूं, वहीं ठीक हूं.' खेसारी के इस जवाब से यह संकेत मिलता है कि फिलहाल उनका राजनीति में उतरने का कोई इरादा नहीं है और वे अपने म्यूजिक और फिल्मों पर ही ध्यान देना चाहते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement