scorecardresearch
 

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding: सामने आया शादी का मेन्यू, खाने में मिलेगा पंजाबी खाना, एक्सॉटिक डिशेज

लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को 100 कंफेक्शनर्स मुंबई से सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेज रिजॉर्ट पहुंचे हैं. ये सभी कंफेक्शनर्स धर्मशाला में रहेंगे. बताया जा रहा है कि कर्नाटक से ट्रक भरकर सब्जियां वेन्यू पर पहुंची हैं. इसमें पालक, गोभी और मशरूम जैसी सब्जियां हैं. 

Advertisement
X
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
स्टोरी हाइलाइट्स
  • कटरीना कैफ-विक्की कौशल कर रहे शादी
  • सामने आया शादी के खाने का मेन्यू
  • दो सेरेमनी में होगी शादी?

विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी इस हफ्ते राजस्थान में होने वाली हैं. शादी को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं. खबर है कि विक्की और कटरीना दो सेरेमनी में शादी करेंगे. इसमें एक इंडियन वेडिंग और दूसरी व्हाइट वेडिंग. अब विक्की और कटरीना की शादी के खाने का मेन्यू भी सामने आ गया है. 

खाने में मिलेगीं ये डिशेज?

लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को 100 कंफेक्शनर्स मुंबई से सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेज रिजॉर्ट पहुंचे हैं. ये सभी कंफेक्शनर्स धर्मशाला में रहेंगे. बताया जा रहा है कि कर्नाटक से ट्रक भरकर सब्जियां वेन्यू पर पहुंची हैं. इसमें पालक, गोभी और मशरूम जैसी सब्जियां हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding: विक्की संग दो तरह से शादी करेंगी कटरीना, ट्रेडिशनल के बाद होगी व्हाइट वेडिंग!

विक्की कौशल पंजाबी परिवार से हैं और उन्हें खाने का शौक भी बहुत है. ऐसे में माना जा रहा है कि शादी में एक्सॉटिक डिशेज के साथ-साथ छोले भठूर और बटर चिकेन जैसा बढ़िया देसी पंजाबी खाना भी होगा. विक्की की एंट्री को लेकर भी अपडेट सामने आई है. बताया गया है कि विक्की सात घोड़ों वाले रथ में बैठकर शादी में ग्रैंड एंट्री करने वाले हैं. 

Advertisement

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding Viral Memes: कटरीना-विक्की की शादी में आना है तो माननी होंगी शर्तें, वायरल हुए फनी मीम्स

120 मेहमान होंगे शामिल

खबरों की मानें, विक्की कौशल और कटरीना कैफ की रॉयल और आलीशान शादी में 120 मेहमान आने वाले हैं. शादी में फोटो और वीडियो लेने और उन्हें शेयर करने की मनाही है. सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ की वीडियो भी वायरल हो रही हैं. इसमें वह सामान लेकर राजस्थान के लिए रवाना होती नजर आ रही हैं. 

 

Advertisement
Advertisement