scorecardresearch
 

अगस्त्य के करियर में अड़चन बना जया बच्चन का रवैया? बोलीं- मेरे नाती को...

बच्चन परिवार की सिनेमाई विरासत को आगे बढ़ाते हुए अमिताभ और जया बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने अब तक दो फिल्मों में काम कर लिया हैं. लेकिन माना जा रहा है कि नानी जया बच्चन के पैपराजी से बिगड़े हुए रिश्ते का असर अगस्त्य के करियर पर पड़ रहा है. इस अब जया बच्चन ने बात की है.

Advertisement
X
जया बच्चन की वजह से मुश्किल में नाती का करियर? (Photo: PTI)
जया बच्चन की वजह से मुश्किल में नाती का करियर? (Photo: PTI)

बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस और राज्यसभा मेम्बर जया बच्चन अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. इसके अलावा जया बच्चन का पैपराजी संग रिश्ता भी काफी चर्चा में रहता है. फोटोग्राफर्स से मुलाकातों को एक्ट्रेस पसंद नहीं करतीं और उनकी बातें हमेशा ही सुर्खियों में आ जाती हैं. इस सबके बीच इंडस्ट्री के एक हिस्से का मानना है कि जया बच्चन की पब्लिक इवेंट्स में फोटोग्राफरों से बार-बार होने वाली झड़पें उनके नाती अगस्त्य नंदा के करियर और उनकी फिल्मों के रिसेप्शन पर असर डाल सकती हैं.

बच्चन परिवार की सिनेमाई विरासत को आगे बढ़ाते हुए अमिताभ और जया बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने अब तक दो फिल्मों में काम कर लिया हैं. उन्होंने 2023 में नेटफ्लिक्स फिल्म 'द आर्चीज' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. इसके बाद जनवरी 2026 में उन्हें डायरेक्टर श्रीराम राघवन की वॉर ड्रामा फिल्म 'इक्कीस' में देखा गया. ये धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म थी और अगस्त्य ने इससे सिनेमाघर में अपनी पहली एंट्री की थी.

क्या जया बच्चन का मीडिया से रिश्ता अगस्त्य के करियर पर असर डाल रहा है?

अगस्त्य की डिजिटल डेब्यू 'द आर्चीज' और थियेट्रिकल फिल्म 'इक्कीस', दोनों ही उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं. इससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि जया का मीडिया के साथ तनावपूर्ण रिश्ता उनके शुरुआती करियर पर प्रभाव डाल रहा हो सकता है. इस विचार को पूरी तरह खारिज करते हुए, जया बच्चन ने हाल ही में वैरायटी इंडिया से बातचीत की. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा, 'पृथ्वी पर कोई भी ताकत मेरे नाती के भाग्य को नहीं बदल सकती. अगर अगस्त्य को स्टार बनना है, तो उसे कोई नहीं रोक सकता.'

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

जया बच्चन ने अपने पति अमिताभ बच्चन का उदाहरण देते हुए कहा, 'अपने स्टारडम के चरम पर अमित जी को प्रेस ने लगभग 15 साल तक बैन कर रखा था. क्या इससे उनका करियर प्रभावित हुआ?' जया ने यह साफ करते हुए कि उन्हें नहीं लगता कि पैपराजी से उनका रिश्ते का अगस्त्य की यात्रा से कोई लेना-देना है, उन्होंने कहा, 'अगस्त्य का प्रेस के साथ अपना अलग रिश्ता होगा. इसका मुझसे कोई संबंध नहीं है.'

जया ने की अगस्त्य की तारीफ

इससे पहले एक इंटरव्यू में नानी जया बच्चन ने अगस्त्य नंदा की दृढ़ता और व्यक्तित्व की तारीफ की थी. बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत में जया ने कहा था, 'सौभाग्य से अगस्त्य तेजी से सीखने वाला है. उसके दोनों पेरेंट्स एक्टर्स नहीं हैं, इसलिए वह अपने नाना-नानी और मामू से मार्गदर्शन ले रहा है. आप मुझे जानते हो, मैं किसी की तारीफ नहीं करती, खासकर अपने बच्चों या नाती-नातिन की. लेकिन अगस्त्य खास है. वह बच्चा अपना खुद का रास्ता बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है. ठीक वैसे ही जैसे मैंने कभी किया था. मेरी तरह, वह भीड़ के पीछे नहीं चलेगा.'

अगस्त्य नंदा, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन के बेटे हैं. उनके पिता निखिल नंदा, बिजनेसमैन हैं. नव्या नवेली नंदा, अगस्त्य की बड़ी बहन हैं. अगस्त्य ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नाम कमाने का फैसला किया है, जबकि नव्या पिता के नक्शेकदम पर चलकर बिजनेसपर्सन बन रही हैं. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement