बॉलीवुड की सबसे फिट और ग्लैमरस एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इन दिनों मालदीव में हैं. काम से ब्रेक लेकर वो मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. सोशल मीडिया पर इलियाना की तस्वीरें देखने के बाद ठंडी में गर्मी का माहौल बन चुका है. कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने व्हाइट बिकनी में तस्वीरें पोस्ट की थीं.
रेड बिकनी में इलियाना का जलवा
मालदीव वेकेशन पर इलियाना डिक्रूज बीच आउटिंग का पूरा मजा ले रही हैं. बीच आउटिंग के लिये इस बार इलियाना ने रेड बिकनी पहनी, जिसमें वो काफी ग्लैमरस और खूबसूरत नजर आ रही हैं. पानी से भीगी इलियाना ने रेड कलर की बिकनी के साथ बड़े-बड़े ईयरिंग्स पहने हुए हैं. गीले बाल, रेड बिकनी और इलियाना को देखने के बाद उनकी तारीफ में शब्द कम पड़ रहे हैं.
मालदीव वेकेशन की फोटो सामने आने के बाद जितनी चर्चा इलियाना की हो रही है. उतनी सुर्खियां उनकी बिकनी ने भी बटोरी है. बिकनी को स्टाइलिश बनाने के लिये उसमें रफल्ड स्लीव्स लगाई हैं, जिससे उनका लुक काफी परफेक्ट लग रहा है.
Katrina Kaif Special diet: शादी के लिये स्पेशल डाइट फॉलो कर रही हैं कटरीना कैफ, Carb को कहा NO
क्या है बिकनी की कीमत?
इलियाना की बिकनी की कीमत करीब 3 हजार रुपये बताई जा रही है. एक्ट्रेस ने जो बिकनी पहनी हुई है. वो FancyPants नामक वेबसाइट की बताई जा रही है. शायद ये बिकनी एक्ट्रेस के लिये खास तौर से कस्टमाइज की गई थी.


इलियाना की नई पोस्ट ने उनके फैंस का दिन बना है. इसलिये उनकी फोटो पर सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट की बाढ़ सी आ गई है. वैसे इसमें कुछ गलत भी नही है. खूबसूरत चीज की तारीफ तो हर कोई कोई करता है. इलियाना का लुक है ही इतना ग्लैमरस की कोई भी कमेंट किये बिना रह नहीं पाये.