scorecardresearch
 

धर्मेंद्र का मरणोपरांत पद्म विभूषण लेकर बोलीं हेमा- उनकी मौजूदगी फील की, क्यों इवेंट में नहीं थे सनी-बॉबी?

हेमा मालिनी ने पति धर्मेंद्र के मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सोमवार को रिसीव किया था. एक्ट्रेस ने इंस्टा पर इमोशनल पोस्ट लिखा है. बेटी ईशा को भी पिता की याद सताई है.

Advertisement
X
हेमा मालिनी का इमोशनल पोस्ट (Photo: PTI)
हेमा मालिनी का इमोशनल पोस्ट (Photo: PTI)

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से धर्मेंद्र का मरणोपरांत पद्म विभूषण अवॉर्ड रिसीव किया था. इस खास मौके पर हेमा के साथ बेटी अहाना देओल और उनके पति वैभव वोहरा भी नजर आए. पिता को मिले सम्मान को देख अहाना इमोशनल हो गई थीं. हेमा की आंखें भी नम थीं. अब एक्ट्रेस ने इंस्टा पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर अपने दिल की बात बताई है. 

हेमा को आई पति की याद

हेमा ने पति धर्मेंद्र का पद्म सम्मान लेते हुए अपनी फोटो शेयर की है. कैप्शन में लिखा है- आनंद से भरा पल. एक ऐसा पल जहां मैंने अपने पति धरम जी की मौजूदगी का आभास किया. ऐसा लगा जैसे उन्होंने मेरा हाथ पकड़ा हुआ था. जिस मंच पर उनका पद्म सम्मान रखा हुआ था, वहां तक जाने में वो मेरी मदद कर रहे थे. कल पद्म अवॉर्ड फंक्शन में, राष्ट्रपति मुर्मू ने पद्म सम्मान सौंपे. मैं वहां पर धर्मेंद्र जी को रिप्रेजेंट कर रही थी. मुझे वहां पर बैठते हुए गर्व की अनुभूति हो रही थी. उनके साथ मैंने जिंदगी भर की यादें बनाई हैं. पहले उनकी को-स्टार रही. हमने कई हिट फिल्में दीं. बाद में वो मेरे लाइफ पार्टनर बने थे.

''इन सभी यादों को संजोते हुए मेरी आंखों में आंसू आ गए थे. वो प्यारे और केयरिंग पति रहे थे. एक शानदार पिता और दादा. सच्च दोस्त, फिलोसोफर और गाइड. उनमें इनके अलावा भी कई और खूबियां थीं. वो शानदार शख्सियत थे. हमारी पूरी फैमिली, मिलियंस फैंस और शुभचिंतकों के बिहाफ पर मैंने ये अवॉर्ड रिसीव किया. मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने मुझे धरम जी जैसा पार्टनर दिया. मैं उनकी यादों को जिंदगी पर संजोकर रखूंगी. ''

Advertisement

ईशा देओल ने भी इंस्टा पर पिता की याद में इमोशनल पोस्ट लिखा है. वो भी मां हेमा के साथ इवेंट में जाने वाली थीं. लेकिन उनका जाना नहीं हो पाया. ईशा ने कैप्शन में बताया कि ये पल उनके परिवार के लिए काफी इमोशनल था. वो उम्मीद कर रहे थे काश धर्मेंद्र भी अवॉर्ड सेरेमनी में मौजूद रहते और उन्होंने व्हाइट शर्ट और ब्लू सूट पहना होता.

ईशा ने लिखा- मेरी मां ने हमारी फैमिली को रिप्रेजेंट किया और अवॉर्ड को रिसीव किया. सबसे छोटी अहाना ने पापा के सभी बच्चों को रिप्रेजेंट किया. उसकी आंखों में आंसू थे, वो पापा के सम्मान ने ताली बजा रही थी. मेरे पिता जिन्हें हम बेशुमार प्यार करते हैं, उन्हें बहुत मिस करते हैं. वो हमेशा हमारे दिल में जिंदा रहेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement