scorecardresearch
 

'पिता की वजह से हो, वरना तो लूजर हो', अनिल कपूर के बेटे पर कसा तंज, हर्षवर्धन ने दिया जवाब

बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर को इंडस्ट्री में 10 साल पूरे हो चुके हैं. बेहतरीन एक्टिंग के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता न मिलने के कारण ट्रोल्स अक्सर उन्हें निशाना बनाते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ट्रोल ने उन्हें 'लूजर' कह दिया, जिस पर एक्टर ने करारा जवाब दिया है.

Advertisement
X
हर्ष वर्धन कपूर ने ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब (Photo: Netflix)
हर्ष वर्धन कपूर ने ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब (Photo: Netflix)

बॉलीवुड वेटरन अनिल कपूर के बेटे, एक्टर हर्षवर्धन कपूर को इंडस्ट्री में आए एक दशक पूरा हो चुका है. 2016 में आई फिल्म मिर्जया से डेब्यू करने वाले हर्षवर्धन ने अभी तक केवल तीन ही फिल्में की हैं. उनकी एक्टिंग को तो हमेशा सराहा गया है, लेकिन उन्हें अभी तक कोई बड़ी बॉक्स ऑफिस सक्सेस नहीं मिली है.

बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में से एक अनिल कपूर के बेटे होने और करियर की इस स्लो रफ्तार की वजह से ट्रोल्स अक्सर हर्षवर्धन को सोशल मीडिया पर टारगेट करते रहते हैं. मंगलवार को एक बार फिर एक ट्रोल ने हर्षवर्धन को टारगेट किया, लेकिन उन्होंने पलटकर करारा जवाब दे दिया. इसी के साथ उन्होंने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स और फिल्मों की चॉइस को लेकर भी बड़ी बातें कहीं.

हर्षवर्धन ने ट्रोल को दिया तगड़ा ट्रीटमेंट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर हर्षवर्धन ने हाल ही में एक फुटबॉल मैच को लेकर पोस्ट किया था, जिसके बाद ट्रोल्स उनके पीछे पड़ गए. एक यूजर ने कमेंट करते हुए उनके पोस्ट पर लिखा, 'तुम जाकर अपनी बेकार फिल्में बनाओ और फुटबॉल एनालिसिस एक्सपर्ट्स के लिए रहने दो.' ऐसे ही एक दूसरे यूजर ने लिखा था, 'तुम्हारे पिता न हों तो तुम सिर्फ एक लूजर हो जो अपनी जिंदगी में कुछ नहीं कर पा रहा. जबकि अपने पिता की तगड़ी पहुंच के साथ तुम न जाने किस ऊंचाई तक पहुंच सकते थे.' इन ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए हर्षवर्धन ने सिर्फ इतना लिखा— 'थोड़ा और रो लो'.

Advertisement

मंगलवार को ही एक यूजर ने हर्षवर्धन से सीधा सवाल पूछा कि वो एक्टिंग से दूर क्यों हो रहे हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं बिल्कुल भी दूर नहीं हुआ हूं. जिस दिन से थार (2022) रिलीज हुई है, मैं तभी से अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम कर रहा हूं. थार को बनने में 5 साल लगे थे. विक्रम (विक्रमादित्य मोटवाने) को भावेश जोशी (2018) बनाने में कई साल लगे थे. और अब जिस फिल्म पर मैं काम कर रहा हूं, इसे करने में मुझे 2-3 साल लगे हैं. 30 जून को इसका शूट खत्म हो रहा है और इसे मैं प्रोड्यूस भी कर रहा हूं. मुझे लगता है कि लोगों को साल भर में कई फिल्में करते एक्टर्स को देखने की आदत हो चुकी है. अगर आपको भावेश जोशी, थार, एके वर्सेज एके या रे जैसी फिल्में चाहिए, तो ये साल भर में नहीं बनतीं.'

जब एक और यूजर ने कमेंट किया कि 'ये भी कोई बहुत मास्टरक्लास फिल्में नहीं थीं', तो हर्षवर्धन ने साफ कहा, 'मैं भी ऐसा नहीं कह रहा. पॉइंट यह नहीं है कि आपको या किसी दूसरे को ये फिल्में बुरी लगती हैं. पॉइंट यह है कि मैं ऐसी ही फिल्में करना चाहता हूं और इन्हें बनाना आसान काम नहीं है.'

Advertisement

बंद हुई अभिनव बिंद्रा की बायोपिक!

साल 2017 में यह ऑफिशियल अनाउंसमेंट हुआ था कि हर्षवर्धन कपूर, ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय शूटर अभिनव बिंद्रा की बायोपिक कर रहे हैं. रिपोर्ट्स थीं कि इस फिल्म में अभिनव के पिता का किरदार खुद अनिल कपूर निभाने वाले हैं. कुछ साल पहले जब इस फिल्म के ठंडे बस्ते में जाने की खबर आई थी, तब अनिल कपूर ने इसे 'बकवास' बताते हुए कहा था कि 'बड़ी कहानियों को बनने में वक्त लगता है.'

लेकिन अब सोशल मीडिया पर जब एक यूजर ने सीधे इस फिल्म का मौजूदा स्टेटस पूछा, तो हर्षवर्धन ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट कर दिया कि यह फिल्म अब पूरी तरह से 'बंद हो चुकी है.' हर्षवर्धन के इस खुलासे से उन फैंस को बड़ा झटका लगा है जो बाप-बेटे की इस जोड़ी को स्क्रीन पर अभिनव बिंद्रा की ऐतिहासिक कहानी के साथ देखने का इंतजार कर रहे थे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement