बिग बॉस 7 कंटेस्टेंट एली अवराम ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ एक यादगार पल के बारे में बात की. जब शो के दौरान सलमान ने मजाक में उनसे पूछा था कि वह 'बीवी बनना चाहती हैं या हीरोइन' और इस बात ने एली को सोचने पर मजबूर कर दिया. अब एक्ट्रेस ने इसपर खुलकर अपने विचार शेयर किए है.
बॉलीवुड बबल के साथ एक खास बातचीत में एक्ट्रेस ने रूढ़ियों को तोड़ने पर अपना नजरिया शेयर किया. उन्होंने जोर देकर कहा कि औरतें अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों तरह की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा सकती हैं, बिना किसी एक पहचान में बंधे हुए.
सलमान के कमेंट पर दिया रिएक्शन
यह बताते हुए कि उन्होंने खुद को कभी भी एक सिर्फ ग्लैमरस लड़की के तौर पर नहीं देखा. एली अवराम ने बिग बॉस के दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि जब वह किचन की सफाई कर रही थीं और बर्तन धो रही थीं, तो सलमान खान ने मजाक में उनसे पूछा था, 'तुम बीवी बनना चाहती हो या हीरोइन?' इस पर जवाब देते हुए एली अवराम ने कहा, 'मुझे याद है, एक बार जब मैं यहां नई-नई आई थी, तो मैं घर के अंदर सफाई कर रही थी. तभी फर्श पर कुछ गिर गया, और मैंने तुरंत उसे उस तरीके से साफ कर दिया, जिस तरह से सफाई की जाती है. वहां एक लड़का था जिसने मुझसे पूछा, 'तुम यह क्या कर रही हो? हां? तुम्हें तो हीरोइन बनना है, है ना? फिर तुम यह सफाई क्यों कर रही हो?' मैंने उससे कहा, 'लेकिन इससे क्या फर्क पड़ता है?'
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'आप एक एक्ट्रेस भी हो सकती हैं, आप ग्लैमरस भी हो सकती हैं, और साथ ही आप एक ऐसी इंसान भी हो सकती हैं जिसे घर पर रहना, सफाई करना, खाना बनाना और अपने परिवार, अपने पार्टनर या अपने माता-पिता का ख्याल रखना पसंद हो. आप ये दोनों काम एक साथ कर सकती हैं. ऐसा नहीं है कि या तो मैं हीरोइन बनूं या फिर घर की बहू. आप जानते हैं, ऐसा थोड़ी होता है. ये दोनों चीजें एक साथ हो सकती हैं. और ये दोनों ही बातें सच हो सकती हैं.'
सलमान पर बोलीं एली
जब एली से पूछा गया कि वो सलमान खान को सलमान जी क्यों कहती हैं? एली ने कहा, 'मुझे कभी पता नहीं था कि बहुत से लोग 'जी' कहे जाने पर थोड़ा बुरा मान जाते हैं. जब मैं भारत आने से पहले स्टॉकहोम यूनिवर्सिटी में पहली बार देवनागरी पढ़ रही थी—क्योंकि मैं खुद को हिंदी पढ़ना-लिखना सीखने और जितनी हो सके उतनी बेसिक हिंदी बोलने के लिए तैयार करना चाहती थी. तो वहां हमें सिखाया गया था कि जिन लोगों का आप सम्मान करते हैं, उन्हें आप 'जी' कहकर बुलाते हैं, और आपको हमेशा 'जी' कहना चाहिए, तो मैंने सोचा, ठीक है, ठीक है.'
एली ने आगे कहा, 'और फिर मुझे लगा कि यह शब्द, मतलब 'जी' शब्द मुझे बहुत अच्छा लगता है. इसलिए जब भी कोई मुझे 'एली जी' कहता है, तो मुझे बहुत अच्छा लगता है. ठीक है। यह सुनने में बहुत प्यारा लगता है, आप जानते हैं, मुझे सच में यह बहुत पसंद है. इसलिए मैं हमेशा सम्मान और प्यार से इसका इस्तेमाल करती थी.