scorecardresearch
 

जुनैद खान-साई पल्लवी की 'एक दिन' का नया ट्रेलर रिलीज, लेकर आए अलग लव स्टोरी

'एक दिन' का ट्रेलर आपको एक जादुई प्रेम कहानी से रूबरू कराता है. जुनैद खान पिक्चर में रोहन नाम के एक शर्मीले और थोड़े अलग लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जिसे साई पल्लवी के किरदार मीरा से प्यार हो जाता है. मगर कहानी में बहुत बड़ा ट्विस्ट है.

Advertisement
X
एक दिन फिल्म के ट्रेलर में साई पल्लवी और जुनैद खान (Photo: Screengrab/Youtube)
एक दिन फिल्म के ट्रेलर में साई पल्लवी और जुनैद खान (Photo: Screengrab/Youtube)

आमिर खान प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म 'एक दिन' का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में हैं. ये ट्रेलर एक प्यारी और दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी का वादा करता है. बीते दिनों फिल्म 'एक दिन' के कुछ रूहानी गाने रिलीज हुए, जिन्हें फैंस का प्यार मिला. जनता के बीच माहौल बनाने के बाद, अब मेकर्स ने इसका दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया है.

'एक दिन' का ट्रेलर आपको एक जादुई प्रेम कहानी से रूबरू कराता है. जुनैद खान पिक्चर में रोहन नाम के एक शर्मीले और थोड़े अलग लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जिसे साई पल्लवी के किरदार मीरा से प्यार हो जाता है. मीरा, एक खुशमिजाज और जिंदादिल लड़की है. वैसे तो दोनों एक ही ऑफिस में काम करते हैं, लेकिन रोहन, मीरा से बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब दोनों जापान ट्रिप पर जाते हैं और मीरा का एक्सीडेंट हो जाता है. उसे 'ट्रांजिएंट ग्लोबल एमनेशिया' (TGA) हो गया है, जिसमें उसे सिर्फ रोहन याद है, क्योंकि उसने उसकी जान बचाई थी. यही मोड़ पूरी कहानी का रुख बदल देता है.

​ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही यह साफ हो गया है कि 'एक दिन', एक कोमल और दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी होने वाली है. यह कहानी प्यार में यकीन रखने, उम्मीद को थामे रहने और जादू के होने का इंतजार करने के बारे में है. बॉलीवुड में ऐसी फिल्म काफी लंबे समय बाद आ रही है. देखना दिलचस्प होगा कि ये फील गुड मूवी असल में कैसी होगी.

Advertisement

फिर आ रही आमिर-मंसूर की जोड़ी

'एक दिन' के जरिए आमिर खान और फिल्म मेकर मंसूर खान लंबे अरसे के बाद फिर साथ आए हैं. हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा क्रिएटिव जोड़ियों में से एक रहे आमिर और मंसूर पहले कमाल कर चुके हैं. साथ मिलकर उन्होंने दर्शकों को 'कयामत से कयामत तक', 'जो जीता वही सिकंदर', 'अकेले हम अकेले तुम' और 'जाने तू... या जाने ना' जैसी यादगार फिल्में दी हैं. 'एक दिन' के साथ यह जोड़ी एक बार फिर रोमांस जॉनर में लौट रही है, जिससे फैंस के बीच नया उत्साह पैदा हो गया है. उनके फिर से साथ आने ने उत्सुकता बढ़ा दी है, और दर्शक उस जादू को पर्दे पर दोबारा देखने के लिए बेताब हैं.

​आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म 'एक दिन' में साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल्स में हैं. फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है. इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement