scorecardresearch
 

अजय देवगन से टकराने को तैयार 'डोरेमोन', कौन बनेगा बॉक्स ऑफ‍िस का स‍िंघम?

डोरेमोन आखिरकार 'डोरेमोन द मूवी: न्यू नोबिता एंड द कैसल ऑफ़ द अंडरसी डेविल' के साथ भारत में बड़े पर्दे पर आ रहा है. जिसकी सीधी टक्कर अजय देवगन की 'दृश्यम 3' से होगी.

Advertisement
X
'डोरेमोन' की दृश्यम से होगी टक्कर (Photo: Instagram/doraemonmovie_india/@ajaydevgn)
'डोरेमोन' की दृश्यम से होगी टक्कर (Photo: Instagram/doraemonmovie_india/@ajaydevgn)

भारत में पिछले दो दशकों से टीवी स्क्रीन्स पर बच्चों और बड़ों का दिल जीतने वाला 'डोरेमोन' अब पहली बार बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहा है. फैंस का लंबा इंतजार खत्म करते हुए 'डोरेमोन द मूवी: न्यू नोबिता एंड द कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल' आगामी 2 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह पहला मौका होगा जब डोरेमोन की कोई फिल्म भारत में इतने बड़े पैमाने पर थिएटर्स में उतारी जा रही है.

दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' भी रिलीज हो रही है. ऐसे में इस गांधी जयंती पर सिनेमाघरों में बच्चों के पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर और विजय सलगांवकर के दिमाग के बीच एक बेहद अनोखा और बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा.

समंदर की गहराइयों में दोस्ती और रोमांच का सफर
डोरेमोन की यह नई फिल्म दोस्ती, साहस और अनजानी दुनिया की खोज पर आधारित एक बेहतरीन अंडरवॉटर एडवेंचर है.  इस फिल्म को टीवी असाही (TV Asahi) और पीवीआर आइनॉक्स पिक्चर्स (PVR INOX Pictures) मिलकर भारत में रिलीज कर रहे हैं. इसे हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी डब करके रिलीज किया जाएगा. फिल्म की कहानी डोरेमोन सीरीज के ओरिजिनल क्रिएटर फुजिको एफ फुजियो (FUJIKO F FUJIO) के मशहूर मंगा पर आधारित है, जो दर्शकों को एक जादुई दुनिया में ले जाएगी.

Advertisement

प्रमोशन और फैंस को जोड़ने की तैयारी
इस ऐतिहासिक रिलीज को यादगार बनाने के लिए 'ब्लैक व्हाइट ऑरेंज' (BWO) नाम की कंपनी देशभर में एक बड़ा प्रमोशनल कैंपेन चलाने जा रही है. जहां टीवी असाही और पीवीआर आइनॉक्स थिएटर रिलीज का जिम्मा संभाल रहे हैं, वहीं BWO फैंस के अनुभव, मर्चेंडाइज और ग्राउंड प्रमोशन को संभालेगी. इस पूरे प्रोजेक्ट में 'हैपनिंग 365 सिनर्जीज' (Happening 365 Synergies) स्ट्रैटेजिक और मार्केट एडवाइजरी पार्टनर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही है, ताकि फिल्म को हर कोने तक पहुंचाया जा सके.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

मुंबई के 'CORE' इवेंट में लाइव दिखेगा डोरेमोन
सिनेमाघरों में आने से पहले डोरेमोन भारत में पहली बार अपने फैंस के सामने लाइव नजर आने वाला है. मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 20 और 21 जून को आयोजित होने वाले पॉप कल्चर फेस्टिवल 'CORE' में फैंस को यह खास मौका मिलेगा. BWO द्वारा आयोजित इस इवेंट में एक स्पेशल 'डोरेमोन जोन' बनाया जाएगा. यहां आने वाले लोग थीम-बेस्ड इंस्टॉलेशन, कई मजेदार एक्टिविटीज और फोटो खिंचवाने के मौकों का लुत्फ उठा सकेंगे.

दो पीढ़ियों का पसंदीदा कैरेक्टर
डोरेमोन पिछले 20 सालों से भी ज्यादा समय से भारतीय टेलीविजन का एक बेहद जरूरी हिस्सा रहा है. इसने देश में कई पीढ़ियों को बड़ा होते देखा है और एक बहुत मजबूत फैन-बेस तैयार किया है. थिएटर्स में इसके आने से पुराने दर्शकों को अपने बचपन की यादें ताजा करने और पहली बार बड़े पर्दे पर नोबिता-डोरेमोन की जोड़ी को देखने का मौका मिलेगा. फिल्म से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स, ट्रेलर और मजेदार कंटेंट को लोगों तक पहुंचाने के लिए मेकर्स ने 'Doraemon Movie India' नाम से एक ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल भी लाइव कर दिया है.

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' से होगा क्लैश
इस रिलीज की सबसे बड़ी चर्चा इसके क्लैश को लेकर हो रही है. 2 अक्टूबर 2026 को ही सिनेमाघरों में अजय देवगन की मच-अवेटीड फिल्म 'दृश्यम 3' भी रिलीज होने जा रही है. 'दृश्यम 3' में दर्शकों को विजय सलगांवकर की कहानी का आखिरी और सबसे ज्यादा सस्पेंस से भरा अध्याय देखने को मिलेगा. एक तरफ जहां युवाओं और थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों की नजरें 'दृश्यम' पर टिकी होंगी, वहीं दूसरी तरफ बच्चों और फैमिली ऑडियंस के बीच डोरेमोन को लेकर भारी क्रेज देखने को मिल सकता है. अब देखना यह होगा कि इस दिलचस्प मुकाबले में बाजी किसके हाथ लगती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement