scorecardresearch
 

धुरंधर में ‘शिरानी बलोच’ कौन? बढ़ाया फिल्म का सस्पेंस, किससे इंस्पायर्ड है किरदार

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.

Advertisement
X
कौन हैं शिरानी बलोच का किरदार निभाने वाले एक्टर? (Photo: Instagram @bimaloberoi)
कौन हैं शिरानी बलोच का किरदार निभाने वाले एक्टर? (Photo: Instagram @bimaloberoi)

स्पाई-एक्शन फिल्म धुरंधर: द रिवेंज इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने पूरी कास्ट को स्टार बना दिया है. फिल्म में जहां रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे बड़े सितारे नजर आते हैं, वहीं कुछ साइड किरदार भी ऐसे हैं जिन्होंने कहानी को और मजबूत बना दिया. इन्हीं में से एक है ‘शिरानी अहमद बलोच’ का किरदार, जिसे एक्टर-प्रोड्यूसर बिमल ओबेरॉय ने निभाया है. उन्होंने इस किरदार से अलग ही छाप छोड़ी है. 

कौन हैं बिमल ओबेरॉय?

इस किरदार को निभाने वाले बिमल सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर भी हैं. उन्होंने अपने अभिनय से इस रोल में गहराई लाने की कोशिश की है. वो पीके फिल्म की प्रोडक्शन टीम का हिस्सा रहे हैं. वहीं टाइगर 3, पानीपत, बार्ड ऑफ ब्लड, मुखबीर: द स्टोरी ऑफ ए स्पाई जैसे प्रोजेक्ट्स में अहम किरदार निभा चुके हैं. इसके अलावा बिमल ने अक्षय कुमार स्टारर सिंह इज किंग को प्रोड्यूस भी किया है.

बिमल रॉय का नाम भले ही मेनस्ट्रीम स्टार्स जितना बड़ा न हो, लेकिन इंडस्ट्री में वो अपने काम के लिए जाने जाते हैं. ‘धुरंधर’ में उनका रोल इस बात का उदाहरण है कि कैसे एक मजबूत सपोर्टिंग कैरेक्टर भी फिल्म को असरदार बना सकता है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bimal Oberoi (@bimaloberoi)

असल जिंदगी से जुड़ा है किरदार

नाम तो कई सामने आते हैं लेकिन फिल्म का ये किरदार खासकर असल जिंदगी के एक शख्स मौलाना मुहम्मद खान शिरानी से इंस्पायर्ड बताया जाता है.

Advertisement

मौलाना मुहम्मद खान शिरानी पाकिस्तान के एक इस्लामिक स्कोलर और राजनीतिक नेता रहे हैं, जिनका नाम कई बार कट्टरपंथी विचारधाराओं से जुड़ा रहा है. वो जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI) से जुड़े रहे और अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र की राजनीति में उनकी पकड़ मानी जाती थी. 2020 में पार्टी से निकाले जाने के बाद उन्होंने अपनी अलग पार्टी JUI-शिरानी बना ली. पिछले साल शिरानी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आए थे, जब उन्होंने 92 साल की उम्र में दूसरी शादी की.

वहीं कुछ रिपोर्ट्स दावा करती हैं कि शिरानी अहमद का किरदार बहुत हद तक अकबर बुग्ती से प्रेरित माना जाता है. वो एक ऐसे नेता थे जो पहले सिस्टम के अंदर ताकतवर भूमिका निभाते थे, लेकिन बाद में बलूचिस्तान की आजादी, संसाधनों पर अधिकार और हक की लड़ाई का बड़ा चेहरा बन गए. परवेज मुशर्रफ के दौर में उनकी हत्या ने उन्हें विरोध और बगावत का प्रतीक बना दिया. फिल्म में ये किरदार भले ही काल्पनिक तरीके से दिखाया गया है, लेकिन इसकी जड़ें असल इतिहास और सच्ची घटना से इंस्पायर्ड हैं. 

क्या है ‘शिरानी’ का किरदार?

फिल्म में ‘शिरानी बलोच’ एक ऐसा किरदार है जो पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा हुआ दिखाया गया है. ये कैरेक्टर सीधे तौर पर आतंक के इकोसिस्टम को सपोर्ट करने वाले लोगों की मानसिकता को दिखाता है.

Advertisement

शिरानी बलोच को फिल्म में एक प्रभावशाली और खतरनाक व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है, जिसकी पकड़ स्थानीय नेटवर्क और कट्टर संगठनों पर मजबूत होती है. फिल्म में शिरानी का रोल भले ही बहुत लंबा न हो, लेकिन कहानी में उसकी मौजूदगी तनाव और सस्पेंस को बढ़ाती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement