scorecardresearch
 

'हर दिन रेप की धमकियां मिलती हैं', धुरंधर एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, बोलीं- मोटी कहकर गाने से निकाला

आयशा खान अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने अब एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर लोग उनपर भद्दे कमेंट्स करते हैं. उन्हें सेक्शुएलाइज किया जाता है.

Advertisement
X
 आयशा खान का छलका दर्द (Credit: Instagram/ayeshaakhan_official)
आयशा खान का छलका दर्द (Credit: Instagram/ayeshaakhan_official)

एक्ट्रेस आयशा को 'धुरंधर' फिल्म से खूब लाइमलाइट मिली. उन्होंने धुरंधर के गाने 'शरारत' पर इतना जबरदस्त डांस किया कि हर कोई उनका मुरीद हो गया. आयशा करियर में काफी अच्छा कर रही हैं. लेकिन इंडस्ट्री में कामयाबी हासिल करना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं रहा. आयशा ने अब एक चौंकाने वाला खुलासा किया है.

आयशा का छलका दर्द 

आयशा ने बताया कि उनके वजन के कारण उन्हें एक गाने से बाहर निकाल दिया गया था. उन्होंने ये भी बताया कि पब्लिक लाइफ में होने की वजह से उनपर भद्दे कमेंट्स किए जाते हैं. उन्हें रेप की धमकियां भी मिल चुकी हैं. 

वी द वुमन इवेंट में बात करते हुए आयशा खान ने बताया कि कॉलेज के दिनों में उन्हें टी-सीरीज के एक गाने से निकाल दिया गया था. उन्होंने बताया कि जब वो 12वीं क्लास में थीं, तब उन्हें उस गाने में सेकंड लीड के रूप में लिया गया था, लेकिन शूटिंग से ठीक एक रात पहले उन्हें निकाल दिया गया था क्योंकि, लोगों को लगता था कि वो मोटी हैं. 

आयशा ने आगे कहा कि उन्हें अपनी बॉडी और अपनी अपीयरेंस को लेकर कॉन्फिडेंट महसूस करने में समय लगा. उन्होंने ये भी बताया कि इंस्टाग्राम पर उनकी बॉडी को लेकर उन्हें लगभग हर दिन यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है. वो चाहे कुछ भी पहन लें, मगर उन्हें जज किया जाता है. 

Advertisement

ट्रोलिंग पर बोलीं आयशा खान

आयशा खान बोलीं- इंस्टाग्राम पर लगभग हर दिन मुझे अपनी बॉडी के लिए सेक्शुएलाइज किया जाता है. मैं एक नॉर्मल टॉप पहनती हूं तो लोगों को परेशानी होती है. मैं स्कर्ट पहनती हूं तो लोगों को आपत्ति होती है. मुझे पोस्ट करने से पहले सोचना पड़ता है. अगर मुझे कुछ पहनने या पोस्ट करने से पहले सोचना पड़े, सिर्फ इसलिए कि कोई मुझे सेक्शुएलाइज करेगा, तो यह वाकई बहुत दुखद है. कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं जो चाहूं वो पोस्ट कर दूं, लेकिन फिर कभी-कभी मेरा मन नहीं करता कि मैं ऐसे कमेंट देखूं जिनमें लोग मुझे ये बताएं कि अगर उन्हें मौका मिलता तो वे मेरे साथ क्या करते. 

रेप की धमकियों पर क्या बोलीं आयशा?

आयशा ने इस दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उन्हें हर दिन बलात्कार की धमकियां मिलती हैं. एक्ट्रेस बोलीं- यह बहुत डरावना है, क्योंकि हमारे आसपास ऐसे लोग मौजूद हैं. ये सिर्फ कमेंट्स नहीं हैं. मुझे हर दिन बलात्कार की धमकियां मिलती हैं. काश इस बारे में कुछ सख्त कार्रवाई की जा सकती. कई बार ये मेरे पुराने जख्मों को कुरेद देती हैं, मुझे डरा देती हैं कि अगर मैं आज की तरह इतनी मशहूर या ताकतवर नहीं होती, तो शायद ऐसा हो सकता था. 

Advertisement

आयशा खान की बात करें तो उन्हें बिग बॉस-17 से तगड़ी पहचान मिली. वो 'धुरंधर' के 'शरारत' गाने में भी नजर आई थीं. आयशा खान को कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' देखा गया था.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement