scorecardresearch
 

कम हुआ धुरंधर 2 का क्रेज! बड़ी गिरावट लाया तीसरा सोमवार, पहले पार्ट से आधा हुआ कलेक्शन

धुरंधर 2 ने 1000 करोड़ पार करने के बाद तीसरे हफ्ते में रफ्तार खो दी है. तीसरे सोमवार को फिल्म का कलेक्शन गिरकर करीब 10 करोड़ रह गया, जो उम्मीद से काफी कम है. IPL और शुरुआती भीड़ के खत्म होने का असर साफ दिख रहा है. अब फिल्म की आगे की कमाई वीकेंड पर निर्भर करेगी.

Advertisement
X
धुरंधर 2 का क्रेज हो रहा ठंडा! (Photo:ITGD)
धुरंधर 2 का क्रेज हो रहा ठंडा! (Photo:ITGD)

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 लगातार थिएटर्स में रिकॉर्डतोड़ कमाई करती आ रही है. हर दिन, हर वीकेंड, हर हफ्ते धुरंधर 2 ने कमाई के नए टॉप रिकॉर्ड दर्ज किए. लेकिन अब धुरंधर 2 स्लो पड़ती नजर आ रही है. तीसरे हफ्ते में चल रही इस फिल्म के लिए सोमवार ऐसी गिरावट लेकर आया जिसका अनुमान भी किसी को नहीं था. एक तरफ आईपीएल और दूसरी तरफ ऑडियंस की भीड़ शुरुआत में ही निपट जाने का असर धुरंधर 2 के कलेक्शन पर अब नजर आने लगा है.

धुरंधर से काफी पहले स्लो पड़ने लगी धुरंधर 2
बीते गुरुवार से धुरंधर 2 का डेली कलेक्शन पहली बार 20 करोड़ के मार्क से नीचे गया था. लेकिन शुक्रवार को एक सॉलिड जंप के साथ धुरंधर 2 फिर से पटरी पर लौट आई थी. मगर अब तीसरा सोमवार इसके लिए एक बड़ी गिरावट लेकर आया है. सैकनिल्क के अनुसार, धुरंधर 2 ने 19वें दिन यानी सोमवार को करीब 10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. शुक्रवार के मुकाबले फिल्म का मंडे कलेक्शन आधे से भी कम है इसलिए इसे बड़ी गिरावट कहा जाएगा.

इसके पहले पार्ट धुरंधर ने तीसरे सोमवार को ऑलमोस्ट 20 करोड़ कमाए थे. जबकि पुष्पा 2 पहली हिंदी फिल्म थी जिसने तीसरे सोमवार को डबल डिजिट में नेट कलेक्शन किया था. ये बताता है कि धुरंधर 2 तीसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में काफी स्लो पड़ने लगी है.

Advertisement

आईपीएल पहुंचा रहा धुरंधर 2 को नुकसान
धुरंधर 2 ने वैसे तो बहुत धुआंधार कमाई पहले ही कर ली है. मगर इसकी परफॉर्मेंस और भी तगड़ी होने की उम्मीद थी. अनुमान के हिसाब से स्लो होने की एक बड़ी वजह आईपीएल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट भी है. अभी तक धुरंधर 2 वर्किंग डेज में भी इसलिए कमाल कर रही थी क्योंकि शाम और रात के शोज में पब्लिक बढ़ जाती थी. ऑफिस टाइम के बाद फिल्म देखने वाले दर्शक भी काफी थे. लेकिन दिन के सेकंड हाफ में आईपीएल से धुरंधर 2 का नुकसान काफी हो रहा है.

जैसे— दिल्ली में सोमवार को सुबह धुरंधर 2 के शोज की ऑक्यूपेंसी करीब 11% थी. दोपहर और शाम में ये बढ़कर 17%-18% तक गई. लेकिन रात के शोज में केवल 12% ही रही. क्योंकि शाम में आईपीएल मैच था. ऐसे ही संडे को सुबह 30% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी के साथ शुरू हुए शोज में, रात की ऑक्यूपेंसी करीब 21% ही रही. जबकि सिनेमा का ये पक्का ट्रेंड यही है कि सुबह-दोपहर के मुकाबले, शाम और रात के शोज ज्यादा भीड़ जुटाते हैं. लेकिन आईपीएल इस भीड़ को बांट देता है.

धुरंधर 2 की भीड़ अब कम होने की एक बड़ी वजह ये भी है कि बड़ी फिल्मों के लिए शुरुआत में ही टूटकर भीड़ पहुंच जाती है. इसलिए बाद में मोमेंटम स्लो लगने लगता है. धुरंधर 2 का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन अब करीब 1024 करोड़ हो चुका है. इसमें से हिंदी वर्जन का कलेक्शन करीब 960 करोड़ रुपये है. अब देखना है कि आने वाले दिनों में धुरंधर 2 और क्या बड़े कमाल करती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement