scorecardresearch
 

पिता की ट्रेनिंग में छ‍िपा दीपिका पादुकोण की सक्सेस का सीक्रेट, हर पैरेंट्स के ल‍िए जरूरी

दीपिका पादुकोण के पिता और देश के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके प्रकाश पादुकोण ने एक पॉडकास्ट में दीपिका की कामयाबी के सीक्रेट्स शेयर किए. उन्होंने बताया कि कैसे स्पोर्ट्स ने दीपिका को लाइफ में डिसिप्लिन, फोकस और मेंटल हेल्थ को मैनेज करना सिखाया है. प्रकाश ने ये भी कहा कि दीपिका से उन्होंने मेंटल हेल्थ के सबक सीखे.

Advertisement
X
दीपिका पादुकोण के पिता ने बताए बेटी की सक्सेस के सीक्रेट (Photo: X/@deepikaddicts)
दीपिका पादुकोण के पिता ने बताए बेटी की सक्सेस के सीक्रेट (Photo: X/@deepikaddicts)

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी और आजकल वह लाइमलाइट से थोड़ी दूर हैं. लेकिन उनके खाते में जो प्रोजेक्ट्स हैं, वो दीपिका की गैरमौजूदगी में भी उनका भौकाल बनाए रखेंगे और डिलीवरी के बाद थिएटर्स में उनकी दमदार वापसी करवाएंगे. दीपिका ने इंडस्ट्री के टॉप पर बने रहने का ये गेम बहुत सॉलिड प्लानिंग और डिसिप्लिन के साथ तैयार किया है. दीपिका के पिता और भारत के बैडमिंटन आइकॉन्स में से एक प्रकाश पादुकोण ने अब बताया है कि दीपिका का ये अनुशासन, असल में स्पोर्ट्स की देन है.

प्रकाश पादुकोण ने बताए बेटी की कामयाबी के सीक्रेट

'समथिंग बिगर शो' पॉडकास्ट में प्रकाश पादुकोण ने दीपिका के लाइफ स्किल्स पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, "दीपिका को स्पोर्ट्स ने ही वो सब सिखाया है, जो वो आज हैं— डिसिप्लिन, फोकस और बड़ा सोचने की एबिलिटी. वो एक बहुत अच्छी बैडमिंटन प्लेयर थीं और नेशनल लेवल पर बैडमिंटन खेलती थीं. वो रोज सुबह 5 बजे उठती थीं और अपनी एकेडमी के बाकी प्लेयर्स के साथ ट्रेनिंग के लिए जाती थीं. वहां से लौटकर वो सीधे स्कूल जाती थीं. उनका जीवन बहुत ज्यादा अनुशासन भरा था."

प्रकाश पादुकोण इस बारे में भी बात कर रहे थे कि आजकल के पेरेंट्स को अपने बच्चों को स्पोर्ट्स में एक्टिव रखने की कितनी जरूरत है. उन्होंने आगे कहा, "आज बहुत से पेरेंट्स को ये एहसास ही नहीं होता है कि स्पोर्ट्स एक इंसान को कितनी अच्छी चीजें सिखाता है, जो आगे चलकर जीवन के हर मोड़ पर काम आती हैं. मैं अक्सर लोगों को यह बात समझाता हूं."

Advertisement

'मैंने दीपिका के डिप्रेशन से सीख ली'

प्रकाश पादुकोण ने पॉडकास्ट में ये भी खुलासा किया कि साल 2015 में जब दीपिका ने पहली बार अपने डिप्रेशन की बात पब्लिकली दुनिया को बताई थी, तो उससे पहले उन्होंने अपने परिवार से इस पर लंबी चर्चा की थी. दीपिका की मां ने तब इस मुश्किल दौर में उनका सबसे ज्यादा सपोर्ट किया था. प्रकाश ने कहा कि मेंटल हेल्थ बहुत गंभीर मुद्दा है और अगर कोई सेलिब्रिटी अपनी बात शेयर करके समाज के दूसरे लोगों की मदद कर सकता है, तो उसे पूरा हौसला देना चाहिए.

दीपिका ने मेंटल हेल्थ को लेकर साल 2015 में एक खास इनिशिएटिव 'लाइव लव लाफ' फाउंडेशन भी शुरू किया था. इसके बारे में बात करते हुए प्रकाश ने कहा, "मैंने खुद इससे सीखा कि मेंटल हेल्थ को हमेशा सबसे ऊपर रखना चाहिए. आपको प्रॉपर रेस्ट, अच्छी डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज और स्ट्रेस मैनेज करने के सही तरीकों की जरूरत होती है. ये सारी चीजें सेहत के लिहाज से एक दूसरे से बारीकी से जुड़ी हुई हैं."

दीपिका के करियर की बात करें तो अब वो शाहरुख खान के साथ किंग में नजर आएंगी, जो इस साल क्रिसमस पर रिलीज हो रही है. इसके अलावा वो अल्लू अर्जुन की फिल्म राका में नजर आएंगी जिसे जवान के डायरेक्टर एटली कुमार बना रहे हैं. इस सुपरहीरो स्टाइल प्रोजेक्ट में दीपिका तगड़े एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement