scorecardresearch
 

दूसरी प्रेग्नेंसी में भी दीपिका करेंगी नॉन-स्टॉप काम, अल्लू अर्जुन की फिल्म के लिए होगी कमरतोड़ मेहनत

दीपिका पादुकोण जल्द दूसरी बार मां बनने वाली हैं. ऐसे में वो अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम जारी रखने वाली हैं. यहां तक कि वो अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'राका' के लिए कुछ इंटेंस एक्शन सीन शूट करेंगी.

Advertisement
X
प्रेग्नेंसी में भी दीपिका करेंगी मेहनत (Photo: ITGD)
प्रेग्नेंसी में भी दीपिका करेंगी मेहनत (Photo: ITGD)

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस को बढ़िया संडे ट्रीट दी. उन्होंने पति रणवीर सिंह और बेटी दुआ के साथ मिलकर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की. दीपिका की बेटी के हाथ में प्रेग्नेंसी किट देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वो कपल को अपनी ओर से ढेर सारी बधाई भेज रहे हैं. 

दीपिका और रणवीर के लिए ये मोमेंट बेहद खास है. रणवीर, जो इस समय धुरंधर की सक्सेस से छाए हुए हैं उनके लिए ये खुशी काफी बड़ी है. वहीं दीपिका भी इस समय बड़ी तैयारी में जुटी हैं. उनकी झोली में इस समय इंडियन सिनेमा की दो सबसे बड़ी फिल्में किंग और राका हैं, जिसका इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है. 

प्रेग्नेंसी में भी नहीं रुकेगी शूटिंग!

दीपिका की दोनों फिल्में किंग और राका हाई ऑक्टेन एक्शन और ड्रामा से भरपूर है. फिलहाल दोनों ही फिल्मों की शूटिंग चल रही है, जिसके लिए एक्ट्रेस भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है. अब प्रेग्नेंसी में होने के बावजूद, दीपिका अपनी फिल्मों में पूरी जान झोंकती हुई नजर आएंगी. 

फिल्म राका के प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों के हवाले से पता चला है कि अपनी प्रेग्नेंसी के बीच भी दीपिका पादुकोण, अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म के लिए इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट कर रही हैं और वो अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान इस फिल्म की शूटिंग जारी रखेंगी. यानी दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ का असर प्रोफेशनल कामों पर नहीं पड़ने देंगी. दीपिका सिंघम अगेन फिल्म के दौरान भी बेटी दुआ के साथ प्रेग्नेंट थीं. इसमें भी उनके इंटेंस एक्शन सीक्वेंस थे. 

Advertisement

एटली की फिल्म राका एक पैन इंडिया फैंटेसी फिल्म है जिसमें अल्लू अर्जुन और दीपिका के अलावा रश्मिका मंदाना और मृणाल ठाकुर के होने की चर्चा है. रिपोर्ट्स हैं कि इसका बजट करीब 700-800 करोड़ है, जिसमें से 175 करोड़ की फीस अल्लू अर्जुन ले रहे हैं. कुछ ही दिन पहले फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आया था, जिसमें तेलुगू सुपरस्टार का शानदार लुक देखने मिला. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement